दयानंद जूनियर कॉलेज का परचम पुनः बुलंद
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित उत्तर नागपुर में स्थित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय ने अपनी अक्षुण परंपरा को कायम रखते हुए सत्र 2021-22 में सफलता के आयामों को छूते हुए उत्कृष्ट परीक्षा फल दिया।
जिसमें कनिष्ठ महाविद्यालय का परीक्षा फल 99. 81प्रतिशत रहा। कला तथा विज्ञान संकाय में 100 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में 99.32 प्रतिशत रहा। साथ ही साथ कला संकाय में 3 विद्यार्थी
पारुल रामसारे यादव -86.50%
प्रिंसी सेवक मेश्राम -85.83%
ज़ैनब कादरी मोहम्मद अकरम-85.80%
तथा वाणिज्य संकाय में 1 छात्रा
शालिनी राधेश्याम यादव-85.67% ने प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त किया।
संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, संस्था इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारियों एवं प्राचार्या श्रीमती तेजिंदर एस वेणुगोपाल ने समस्त अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।