Loading...

टेकडी गणेश मंदिर को विश्व स्तरीय पर्यटन का स्थान मिले



नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। नागपुर के गणेश टेकडी स्थित मंदिर दुनिया के ऐसे देशाें में से एक ऐसा मंदिर है जहां प्रथम पूज्य विघ्नविनायक की स्वयंभू प्रतिमा की वर्षों से निरंतर पूजा, अर्चना, आरती की जा रही है। 

यहां रोजाना हजारों भक्त दर्शनार्थ आवागमन कर रहे है। श्री गणेश टेकडी यह ऐतिहासिक सीताबर्डी परिसर स्थित सेना किले की सीमा से लगकर श्रद्धा का स्थान है। यहां पास ही में देश का जीरोमाइल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, विधान भवन, 

आकाशवाणी, न्यायालय, जीपीओ, कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन, रामझूला, तुलसीदास चौक, लोहापुल, मध्यप्रदेश बस स्थानक, महाराष्ट्र बस स्थानक, डीआरएम कार्यालय, रामझूला, दूरसंचार कार्यालय, जीरो माइल फ्रीडम पार्क, टी प्वाइंट, पोद्दारेश्वर श्रीराम मंदिर, महात्मा फुले मार्केट, खोआ बाजार, एंप्रेस सिटी माल, सी जी एच एस डिस्पेंसरी सहित अनेक स्थान दो किलोमिटर के दायरे में है। 

ऐसे स्थान के पास मंदिर में भव्य पार्किंग बनाई जा रही है । अब केवल यहां रेलवे स्टेशन रोड से मानस चौक तक की सड़क कार्य बाकी है। पूर्व ट्रस्टियों के समय पूर्व रक्षामंत्री, पूर्व केंद्रीय अपारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत मंत्री द्वारा मंदिर के आंतरिक भाग की सेना विभाग की मंजूरी के बाद सड़क नहीं बनवाई गई है। 

जबकि मंदिर के गर्भगृह, उपमंदिरों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा चुके है। ऐसे में भारत सरकार, राज्य सरकार, नागपुर महानगर पालिका तुरंत सड़क, फ्लाइओवर के कार्य तेजी से करें। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने में मदद मिलेगी। 

उल्लेखनीय है की यहां के फ्लाइओवर को हटाकर 6 लाइन सड़क का निर्माण किया जाना है। जो कि 29 सितंबर 2018 को नागपुर महानगर पालिका द्वारा गणेश मंदिर के पास 6 लाइन सड़क बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। परंतु महामारी के दौरान यह कार्य नहीं हो सका।
समाचार 157945014502908050
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list