Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया


नागपुर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला ), सावनेर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ऑनलाइन मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना था।5 जून को देश, दुनिया के विभिन्न संस्थान कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों एवं पालकों ने भाषण, स्पीच ,निबंध, स्लोगन्स एवं चित्रकला स्कूल के साथ साझा किए। 

विद्यार्थियों ने अपने- अपने घरों में रहकर पेड़- पौधों को पानी दिया। नए-नए पौधे लगाए और सदैव पेड़ पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने ऑनलाइन विद्यार्थियों व पालकों के साथ अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस '2022 ओनली वन अर्थ' थीम के साथ मनाया जा रहा है।विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से 1972 में इसकी शुरुआत हुई थी। कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार  प्रदूषित हो रहा है।इस पर रहने वाले जीव- जंतु ,जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही हैं। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। 

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं न कि पेड़ों की कटाई करें। जिस तरह से देश में विकास हो रहा है, कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं ।उसके बदले कई पेड़ -पौधों की कटाई बड़ी मात्रा में कर दी जा रही हैं। ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़ -पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी । ऐसे में हमें एकजुट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा वन प्रबंधन, ग्रीनहाउस गैस को नियंत्रण करना, पनबिजली संयंत्र का उपयोग या सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल करने से ही हमारा वातावरण शुद्ध हो सकता है। 

पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हमें भविष्य में जीवन को बचाए रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा यह पृथ्वी पर निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का हिस्सा बनना होगा तभी हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकेंगे। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की एवं सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
समाचार 4915461277547787002
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list