Loading...

महाविद्यालय में लगभग 100 पौधो का किया वृक्षारोपण


नागपुर/रायपुर। कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट बेलभाठा, अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार के निर्देशो के अनुसार निर्भय कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) (एस.डी.एम) एवं चंद्रकांत राही, नायब तहसीलदार, अभनपुर के कर कमलों से वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उन्होंने संदेश दिया कि वृक्षारोपण कितना आवश्यक है सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।


निर्मल कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी का स्वागत महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष शत्रुघ्न भोई एवं डॉ मुक्ता कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर के द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया चंद्रकांत राही नायब तहसीलदार का स्वागत मिथिलेश पटेल एवंओम प्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया।
लगभग 100 पौधो का रोपण महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अशैक्षणिक स्टांफ विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला, सह-संचालक श्रीमती भारती शुक्ला, प्राचार्य श्रीमती अर्पणा सिंग, डॉ रिया तिवारी, डॉ अनुराग जैन, राजीव शर्मा ने समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समाचार 2769785798954642288
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list