Loading...

स्वामी रमेश प्रकाश ने जगाई भक्ति की अलख



झुलेलाल मंदिर में प्रवचन

नागपुर। गांधीसागर स्थित झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव से सोत्साह मनाया जा रहा हैं। सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के सतीश मीरानी ने जानकारी दी कि कटनी के स्वामी रमेश प्रकाश द्वारा जारी सत्संग प्रवचन माला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजरी लगा रहे है. 

कीर्तन में उन्होंने कहा कि वरुणावतार भगवान झूलेलाल की निष्काम भक्ति एवं सेवा ही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है।  इष्टदेव झूलेलाल के पावन स्मरण से न केवल मनोकामना पूर्ण होती हैं बल्कि घर मे सुख शांति का वास होता है.  महंत मोहनदास ठकुर ने "पल्लव" के माध्यम से विश्व-कल्याण एवं सर्वसमृद्धि की कामना की। 

आगामी दिनों में भुसावल के अजय बजाज , राधा कृष्ण भक्त परिवार, सुशीला देवी दरबार के रागीजनो, कीर्तनकारों का सत्संग होगा. 25 अगस्त तक चलने वाले इस चालीस दिवसीय धार्मिक महोत्सव के सफलतार्थ संस्था अध्यक्ष रमेश जेसवानी, सतीश मीरानी, कोडूमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, दीपक देवसिंघानी, प्रदिप जेसवानी, नंदलाल झुरानी, लालचंद उदासी, मनोज मोरयानी, 

पप्पी आडवानी, सुनील जग्यासी, पप्पू बजाज, तुलसी हरयानी, कपिल बत्रा, राम रामरख्यानी, हरीश रामरख्यानी, कपिल फुलवानी, नानकराम बालवानी, विकास साजनानी, दीपक, सुन्दर तारवानी, सुरेश चावला व अन्य समस्त पदाधिकारी प्रयासरत हैं।
समाचार 4376561365110838124
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list