Loading...

डॉ. समीर कबीर का 'दिल-ए-ज़ार' म्यूजिकल एल्बम होगा शीघ्र प्रसारित



नागपुर। प्रसिद्ध कवि और गीतकार डॉ. समीर कबीर का नया म्यूजिकल एल्बम दिल-ए-ज़ार शीघ्र ही श्री एन म्यूजिक से प्रसारित होने वाला है। जिसमें इस गीत को श्री एन ने अपनी आवाज दी है। श्री एन के साथ डॉ. समीर कबीर का यह दूसरा एल्बम है। 

इसके पहले अमान-दे प्रकाशित हो कर सर्वप्रिय हो चुका है। समीर कबीर इस एल्बम को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि ना वह सिर्फ गीतकार है बल्कि इस गीत को दर्शाने के लिए जो कहानी लिखी गई है वह भी उन्होंने ही लिखी है। साथ ही साथ सुरेंद्र रावल सूर के साथ मिलकर इस गीत की कम्पोज की है। 

डॉ. समीर कबीर का यह पांचवा एल्बम है। इससे पहले शहर से दूर टाइम्स म्यूजिक से,  आमीन सोनी म्यूजिक से, नजर चुरा के सीडी बेबी अमेरिका और अमान-दे श्री एन से प्रसारित हो चुका है। हाल ही में समीर कबीर को महाराष्ट्र उर्दू साहित्य एकेडमी से उर्दू भाषा का विस्तार और पदोन्नती के लिए सम्मानित किया गया है।
समाचार 489111430130512487
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list