Loading...

ग्रेसियस कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न


नागपुर। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़  द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साल विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम का विषय"एक विलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर: अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना" है इस टीम का अर्थ और उद्देश्य है कि दुनिया की आबादी 8 विलियन के आंकड़े तक पहुंच चुकी है और अब हम सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है कि बेहतर भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपनाएं जागरूकता फैलाएं। इसी उद्देश्य एवं जागरूकता को लेकर महाविद्यालय द्वारा " भारत में बढ़ती जनसंख्या उन्नति में योगदान या बाधक" पर बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिये वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का प्रारंभ बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के सरस्वती वंदना  एवं स्वागत प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा किया गया। प्रस्तावना में विभागाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या और उस पर नियंत्रण  करने की आवश्यकता है। तत्पश्चात वाद विवाद प्रतियोगिता प्रारंभ की गई । जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखी गई।
 
निर्णायक मंडल के रूप में अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भोई विभागाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष श्री राकेश साहू एवं डॉ. मुक्ता कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर रहे। निर्णायक मंडल के द्वारा इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गए। जिसमें प्रथम राकेश कुमार साहू  एवं द्वितीय स्थान पर प्रतीक्षा शर्मा एवं तृतीय स्थान तीरथ कुमार साहू रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कुमार साहू एवं आरती साहू प्रशिक्षणार्थियों  द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन तीरथ कुमार साहू के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समाचार 5866106790159555338
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list