Loading...

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया गया


नागपुर। बी. एल. अम्लानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड अर्थशास्त्र विलेपार्ले मुंबई एवं सेंट्रल फॉर पोस्टग्रेजुएट लीगल स्टडीज, पारुल इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ, पारुल विश्व विद्यालय वडोदरा, गुजरात एवं दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, जरीपटका  इनके संयुक्त तत्वावधान में 'विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस' को वेबीनार के माध्यम से मनाया गया। 

वेबीनार में रिसोर्स पर्सन के रूप में एडवोकेट ललित सगदेव, जो नागपुर हाई कोर्ट में वकील के पद पर कार्यरत है। मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आतंकवाद फैल रहा है और उस पर रोक लगाना अनिवार्य है। उन्होंने अपने वक्तव्य में चारों तरफ से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पारुल विद्यालय के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद सलीम खान इन्होंने न्याय व्यवस्था के बारे में मार्गदर्शन किया। 

बीएल अम्लानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र अहिरकर तथा दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉक्टर श्रद्धा अनिल कुमार इनके मार्गदर्शन में ही वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यास जोशी उपस्थित थे। डॉ चेतना पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ मीना बालपांडे ने आभार प्रदर्शन किया। वेबीनार को सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापिकाओ तथा  विद्यार्थियों का भारी संख्या में योगदान रहा।
समाचार 6987819636129592954
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list