डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर मानवी हक्क पुरस्कार से सुरेन्द्र मेश्राम सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_276.html?m=0
नागपुर। सामाजिक कार्यकर्ता समन्वय समिति पश्चिम मुम्बई द्वारा आयोजित डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर 'मानवी हक्क पुरस्कार - 2022' जनता सभागृह मुम्बई स्थित कार्यक्रम में संपूर्ण महाराष्ट्र में इस अवार्ड के लिए चुने गए कार्यकर्ता में से नागपुर जिल्हे के सिर्फ दो सामाजिक कार्यकर्ताओ का इस पुरस्कार के लिए समिति की ओर से चयन किया गया।
सुरेन्द्र मेश्राम - सोमलवार हायस्कूल/ज्यु.कॉलेज, रामदासपेठ, नागपुर स्थित कर्मचारी तथा डॉ. लालचंद देव्हारे - रायसोनि कॉलेज इन्हें 16 जुलाई को सन्मानपूर्वक सन्मानित किया गया।
सुरेन्द्र मेश्राम ने सामाजिक एवम शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य करने हेतू, सराहना करते हुए 25 साल की उम्र से जरूरतमंदों के लिए मददगार रहते हुए, अग्र्रेसित काम किया है, इस माध्यम से बड़े गर्व के साथ उन्हें सम्मानित किया गया।
बहुचर्चित अतिथियों मे हरिभाऊ राठोड पूर्व सांसद, कायदेतज्ञ -ऍड. सोनिया गजभिये, डॉ.पदमजा खटावकर सिने नाट्य अभिनेत्री, स्नेहल आंबेकर पूर्व महापौर- मुम्बई मनपा, सागर नटराज संगीतकार -मुम्बई, सन्मानपत्र हस्ताक्षर- डॉ. भालचंद्र मुणगेकर कुलगुरू, मुंबई विद्यापीठ, न्या.सी.एस.थूल अध्यक्ष -मानवी हक्क आयोग, महा. शासन, विजय केदासे अध्यक्ष -सामाजिक का. समन्वय समिति, सुरज भोईर -संस्थापक सदस्य -सा.का.स.समिति, उपस्थित मान्यवर इनके हस्ते स्मृति चिन्ह, सन्मान गौरवपत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर बड़े हर्ष के इस पुरस्कार से सन्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र मेश्राम के साथ शामिल होने सहकारी नागपुर से मुम्बई स्थित शामिल थे। राष्ट्रपाल गजभिये, आशिष उके, जयेंद्र शेरकुरे।
सुरेन्द्र मेश्राम इनकी कामयाबी पर अभिनंदन करते हुए स्कुल के प्राचार्य, मिडल्स स्कुल के इंचार्ज, तथा शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मचारी और नागेश वाहुरवाघ, डॉ.आशिष नागदेवते सहित समस्त फिल्म ग्रुप के कलाकारो ने इस अवसर पर इन्हें हार्दिक बधाई दी।