Loading...

गुरुसंगत दरबार में विदर्भ स्तरीय अभिभावक सम्मेलन


सिंधी सोशल फोरम एवं पूज्य सिंधी पंचायत का आयोजन

नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री सिंधी गुरुसंगत दरबार में सिंधी सोशल फोरम ने पूज्य सिंधी पंचायत  खामला के सहयोग से विदर्भ स्तरीय अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अभिभावक सम्मेलन में विवाह योग्य सिंधी युवक युवतियों के 150 अभिभावकों की उपस्थित रही। 

पूरे विदर्भ से अभिभावक उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। मंच पर सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी, महासचिव अशोक माखीजानी, पुज्य खामला सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नारायण आहुजा, महासचिव मोहन चावला, संयोजक पेशुराम दारा, अर्जुन जगयासी उपस्थित थे। सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी ने अभिभावकों के समक्ष विस्तृत जानकारी रखी।  

पूज्य खामला सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नारायण आहूजा ने युवक युवतियों से आव्हान किया कि इस अभिभावक सम्मेलन का संपूर्ण लाभ ले व आपस में रिश्ते जोड़ने में सरल बने। अभिभावक सम्मेलन समिति के सदस्यों  नारायण टहिलयानी, हरीश माईदासानी, मोहन कृपलानी का विशेष सहयोग रहा। सम्मेलन का संचालन हरीश माईदासानी ने किया. महासचिव अशोक माखीजानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी २७ नवंबर को पूज्य समाधा आश्रम व सिंधी सोशल फोरम के तत्वाधान में प्रोफेशनल सिंधी युवक युवतियों का अंतर्राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन  तय किया गया है। 

कार्यक्रम के सफलतार्थ हरदास वरयानी, आनंदराम आसुदानी, परमानंद विधानी, शोभराज आहूजा, श्याम टहिलयानी, अशोक जेस्वानी, वासुदेव दादवानी,अशोक छतानी, घनश्याम रामचंदानी, हरबक्स वरयानी ने अथक प्रयास किए।
समाचार 3488229757884227801
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list