उर्दू प्यार भरी भाषा : श्रीमती मतानी
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_31.html?m=0
भेदभाव कम कर शांति और अमन ला सकते है
नागपुर। पीस इंडिया सेंटर सिविल लाइन में नागपुर के प्रख्यात चार्टेड एकाऊटेंट डॉ तेजिंदर सिंह रावल द्वारा उर्दू भाषा निशुल्क क्लास सिखाने के क्लास का उद्घाटन किया, उर्दू भाषा के प्रति प्यार होने से उर्दू में एम ए किया और यहीं रुके नहीं सभी धर्म के लोगों को मुफ्त में उर्दू सिखाने का फैसला किया। उसी के तहत उन्होंने 18 जुलाई को बैच का शुभारंभ प्रख्यात समाजसेवी और अनेकों अवार्डों से नवाजी गई अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी के प्रमुख अतिथि बतौर बैच का शुभारंभ किया, जिसमें श्रीमती मतानी ने उपस्थित सैकड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि उर्दू भाषा प्यार भरी है। सभी जाति के लोग उर्दू भाषा सीख कर भेदभाव की दूरियां कम कर सकते है और देश में शांति और अमन ला सकते है।
मतानी ने डॉ तेजिंदर सिंह रावल की सराहना कर कहा कि वे सिख होकर भी सभी धर्मो को निशुल्क उर्दू सिखा रहे है, उन्होंने विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले सभी उम्र के हजारों छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी है जो तारीफे काबिल है। उन्हे लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई,और अनेक शहरों से उर्दू सिखाने का अनुरोध मिलता है, इसीलिए उन्होंने अपना कोर्स यूट्यूब और उदेम्यी पर भी पोस्ट किया है। उनकी यह निशुल्क सेवा सराहनीय तो है ही साथ ही वह इंडिया पीस सेंटर भी चलाकर सेवाकार्य कर रहे है जो कि मनावसेवा की मिसाल है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध उर्दू विद्वान जी एस रब्बानी भी अतिथि बतौर उपस्थित थे। उन्होंने भी डॉ रावल के इस मानवीय सेवा की बेहद सराहना की। इस अवसर पर डा। राजेंद्र राज भी प्रमुखता से उपस्थित थे।
अतिथियों का परिचय रोहित तोखी और लता तोखी ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता श्रीमती मंजीत कौर मतानी के करकमलों द्वारा 'राज के राज' पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ रावल ने अपने उर्दू भाषा के प्यार और शिक्षा की जानकारी दी और अतिथियों का आभार माना।
अंत में आभार श्रीमती अलेफिया मास्टर ने माना, समारोह में भारी संख्या में सभी समाज की छात्र, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।


