अनीशा शेख ने वैद्यकीय आरोग्य विभाग आयुक्त डॉ नरेन्द्र बहिरवार को सौंपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_39.html?m=0
ज्ञापन में बताया कि नागपुर में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए बरसात के मौसम में होने वाले जानलेवा बीमारी डेंगू से स्लम बस्तियों के परिवार के अपने खो चूके है, पैसों कि तंगी के कारण आम मजदूर हॉस्पिटल मे इलाज़ कराने में असमर्थ होता है, जिस कारण मृत्यु दर निरंतर बढ़ती जा रही है। आरोग्य विभाग के छोटे से प्रयास से लोगों को राहत दी जा सकती है।
आम नागरिकों के बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव करने की अपील करते हैं।महाराष्ट्र महिला प्रदेश सचिव अनीशा शेख ने निवेदन किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को समझते हुए जल्द से जल्द स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को कीटनाशक छिड़काव करके बढ़ती हुई डेंगू की रफ्तार को रोकथाम एवं राहत देने का कार्य करें।
शहर के वैद्यकीय आरोग्य विभाग आयुक्त को सभी प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने तुरंत और जल्द से जल्द राहत देने की कोशिश करूंगा ऐसा आश्वासन दिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिल्हा प्रेसिडेंड शेख मुख्तार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परवेज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
