माता-पिता ही हमारे भगवान : मालोकर
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_67.html?m=0
कलामंच ने की बच्चों की सहायता
नागपुर। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए कलामंच परिवार द्वारा गोधनी स्थित डा टी एस विल्किनसन स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मंच पर सक्करदरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी, स्कूल की वार्डन रुथ मैडम, कवि अनिल मालोकर, विपिन लूथरा, साधना लंगर सेवा के अध्यक्ष गोपीचंद भांदक्कर, मानसी भांदक्कर, और कलामंच के संयोजक, नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे.
बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए मालोकर ने कहा कि माता-पिता ही हमारे भगवान हैं.मंदिर जाने से ज्यादा जरूरी है माता-पिता की सेवा. हमेशा बिना भेद-भाव के मिलजुल कर रहें. उन्होंने हास्य व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया. बच्चों ने भी आकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का, समापन हुआ. कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया. आभार कंचन मैडम ने माना. कार्यक्रम में डॉ आशीष मोदी, पद्मश्री सारडा, संतोष बुधराजा, विलास वैतागे, अशोक बांब, योगेश दिवरे, श्रीकांत मेश्राम आदि का सहयोग रहा.

