हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री गुरुपूर्णिमा
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_44.html?m=0
जगह जगह मंदिरों, घरों में हुई पूजा अर्चना
नागपुर। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को श्रीगुरुपूर्णिमा पर्व बड़े उत्साह, उमंग,आनंदोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में सुबह पूजा ,अर्चना, आरती की गई। श्री नरसिंग मंदिर में निंबारकाचार्य श्री श्रीजी महाराज के तैलचित्र की पूजा अर्चना, अभिषेक, आरती धारस्कर रोड़ स्थित मंदिर में की गई। श्रीरामानुज संप्रदाय डीडवाना पीठाचार्या स्वामी घनश्यामाचार्यजी,
1008 स्वामी श्रीधराचार्यजी महाराज,के तैलचित्र की पूजा, अर्चना, आरती भक्तगणों द्वारा श्री वेंकटेश देवस्थान में की गई। श्री द्वारकाधीश देवस्थान मंदिर में श्रीनिवासाचार्यजी महाराज के तैलचित्र का पूजन,आरती,अर्चना पुजारियों द्वारा की गई। आयोजन की सफलतार्थ नागपुर शहर के विविध स्थान से आए शिष्यों ने पूजा अर्चना, आरती का लाभ लिया। प्रसाद, चरणामृत का वितरण किया गया।
