Loading...

गडर लाइन चोक होने से सड़कों पर फैला गंदा पानी


सुनील हिरणवार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त को दिया निवेदन 

नागपुर। भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुनील हिरणवार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त प्रकाश व्हराडे को निवेदन दिया गया कि धरमपेठ झोन अंतर्गत आनेवाले प्रभागों में ड्रेन लाईन तथा गडर लाईन की सफाई न होने के कारण गडर का तथा ड्रेन का पानी की निकासी नहीं होने के कारण सडकों पर गंदा पानी जमा हो रहा है। नागरीकों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिसकी शिकायत संबंधीत विभाग को नागरिकों द्वारा अनेकों बार निवेदन दिये गये तथा मैंने स्वतः संबंधीत जगहों का प्रत्यक्ष भेट देकर नागरिकों की तकलिफों को देखा व इस बाबत हेल्थ विभाग तथा संबंधीत विभाग के अधिकारियों से फोन द्वारा संपर्क करके तथा वॉट्सअप के माध्यम से विस्तृत फोटो सहीत अवगत कराया गया। महानगर पालिका का नागपुर लाईन सिटी पर मैंने खुद छह दिनों से ऑनलाईन पोर्टल पर शिकायत की है। लेकिन आज तक मनपा द्वारा कोई समाधान कारक कार्यवाही नहीं की गयी, ना ही कोई सुचना दी गयी। ना किसी अधिकारी नें इस बाबत समाधान निकालने का प्रयास भी नहीं किया। 


धरमपेठ अंतर्गत आनेवाले प्रभाग में आनेवाले परिसर में - मरियम नगर, वसंतराव नाईक वसाहत, धरमपेठ पोलीस क्वॉर्टर, धरमपेठ झेंडा चौक, शंकर नगर, गोकुलपेठ, ऐसे अनेक जगहों पर गडर व ड्रेनेज चोकेज की समस्याओं से नागरिक परेशान हो रहे है। सहा.आयुक्त श्री व्हराडे ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाएगा। 

बरसात का मौसम होने के बावजूद हेल्थ विभाग नागरिकों के स्वास्थ की किसी भी प्रकार से सुध नहीं ले रहा है। जिसके कारण नागरिकों को गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे धरमपेठ झोन में आनेवाले प्रभागों में संसर्गजन्य रोगों के फैलाव को रोकना मुश्किल हो जायेगा। निवेदन में सुनील हिरणवार, पूर्व नगरसेवक भाजपा ने महानगर पालिका लाइव ऑनलाइन में कम्पलेंट करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी समस्या से परेशान नागरिकों और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सौ. सुमित्रा लुले माजी नगरसेविका, हेमंत सोनकर उपाध्यक्ष भाजपा, शिवा जुनेजा अध्यक्ष व्यापारी आघाड़ी पश्र्चिम, सौ. सगुणा कुकलोरिऐ। उपाध्यक्ष, प्रदिप कुलकर्णी, रोशन कोकर्डे, निरज हिरणवार, सौ. शिल्पा मोटघरे, सौ. रिचा जोशी, सौ. चेतना व्यास, सौ.सवेदना खरे, सौ. रेणुका हिरणवार, सौ. श्रेया खपेकर, मंगेश हिरणवार, सोनु बनोदे, कृष्णा सिरसवार, सागर भाटिया, श्री शर्मा, सुनील शिवणकर,अनेक नागरिकों और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतः आपसे निवेदन है उपरोक्त समस्याओं पर जल्द से जल्द ध्यान देकर नागरिकों को निजात दिलाये। अन्यथा नागरिकों का रोष सडकों पर उतर आयेगा, इस पर ध्यान दें।
समाचार 7487047600818318547
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list