संगीत कला सर्वश्रेष्ठ : डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_481.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की संगीत विभाग द्वारा संगीत का महत्व इस विषय पर अतिथि व्याख्यान रखा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने की एवं छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
प्राचार्या ने अतिथि का स्वागत करते हुए यह कहा कि सभी कलाओं में संगीत कला ही श्रेष्ठ है। कमला नेहरू महाविद्यालय की संगीत विभाग प्रमुख प्रीति महाजन ने अतिथि व्याख्यान में संगीत के महत्व पर विशेष जानकारी उदाहरण सहित दी जिसमें मनुष्य के जन्म से लेकर अंतिम चरण तक संगीत का उपयोग सुख दुख दोनों में किस तरह होता है।
करोना काल में भी तनाव को दूर करने में संगीत की भूमिका क्या रही तथा संगीत चिकित्सा में भी संगीत का उपयोग किस तरह से होता है यह स्पष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रध्यापिका वर्षा आगरकर ने किया। परिचय डॉ. मोनाली मसीह द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अनीता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं सम्मिलित थी।