ब्रह्म समाज में गुरुपूर्णिमा पूजन
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_52.html?m=0
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज गांधीबाग भवन में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्री आदि शंकराचार्य की पूजा समाज कल्याणार्थ संपन्न हुई। पंडित चेतनभाई त्रिवेदी महाराज द्वारा पुजन विधि संपन्न कराई गई। ब्रह्म समाज के मानत मंत्री चेतन जोशी कार्यवाहक मंडल के अनूप शुक्ला इनके हस्ते पूजन विधि संपन्न हुई।
इस अवसर पर हितेश त्रिवेदी समाज के व्यवस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्रह्म समाज के अध्यक्ष संजय चंद्रकांतभाई ठाकर ने समाज बंधुओं को गुरुपूर्णिमा की शुभेच्छा दी। एवं पंचकुंडी गणेश महायज्ञ का आगामी काल में आयोजन की जानकारी समाज बंधुओं को दी।
