Loading...

स्री हरिक्रिशन धिआईअै जिसु डिठे सभि दुखि जाइ


22 जुलाई को गुरु हरिक्रिशन देव मार्ग का उद्घाटन

नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल में शुक्रवार 22 जुलाई को गुरु नानक देवजी की गद्दी के आठवें स्वरुप गुरु हरिक्रिशन देवजी के अवतार दिवस निमित्त विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित है। 

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 6 बजे श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ के साथ होगा। तत्पश्चात संयोजक अधि. माधवदास ममतानी गुरु हरिक्रिशन देवजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे। 

कार्यक्रम का समापन आरती, ग्यारह गुरुओं व दसम ग्रंथ में वर्णित आदि शक्ति भवानी माता की स्तुति, अरदास के साथ होगा। 

संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने बताया कि श्री गुरु हरिक्रिशन देवजी का अवतार 7 जुलाई सन् 1656 कीरतपुर में माता किृशनकौर की कोख से हुआ। गुरुजी के पिता सातवीं पातशाही गुरु हरिराय साहिब जी ने जनम के समय ही वचन फरमाया कि यह बालक जो कार्य करेगा वह कोई और नहीं कर सकेगा। 

गुरु हरिराय साहिब ने बालक हरिक्रिशन जी को 5 वर्ष की आयु में आठवें गुरु के रुप में सुशोभित किया। राजा जयसिंघ की विनंती स्वीकार कर गुरु हरिक्रिशन देवजी दिल्ली पधारे व उनके बंगले में निवास किया। दिल्ली में उस समय महामारी फैली हुई थी। गुरुजी की महिमा सुनकर अनेक दुखी व रोगी गुरुजी के पास आने लगे। 

सर्वकला समर्थ गुरुजी के पास हमेशा एक छड़ी रहती थी जिससे जल प्रकट कर उन्होंने रोगियों का रोग दूर किया। जिस बंगले पर गुरुजी ने निवास किया व जल प्रकट किया वह स्थान वर्तमान में दिल्ली स्थित ‘गुरुद्वारा बंगला साहिब’ के नाम से सुशोभित है। दसवें गुरु गोबिंदसिंघजी ने अरदास में फरमाया है ‘स्री हरिक्रिशन धिआईअै जिसु डिठे सभि दुखि जाइ’।

गुरु हरिक्रिशन देवजी के अवतार दिवस के शुभ अवसर पर नागपुर महानगर पालिका की तरफ से जरीपटका स्थित गुरु नानक सोसायटी से जीकुमार आरोग्यधाम तक के मार्ग का नाम ‘गुरु हरिक्रिशन देव मार्ग’ के नाम से किया जाएगा। 

जिसका नामकरण कार्यक्रम सुबह 9.15 बजे अधि. माधवदास ममतानी के हस्ते किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने व पूर्व नगरसेवक सर्वश्री विरेन्द्र कुकरेजा, महेन्द्र धनविजय, प्रमिला मथरानी, सुषमा चौधरी इत्यादि प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे।  

संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से विनंती की है अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
समाचार 6318966905368381986
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list