पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साईं उत्सव एवं गुरु पूर्णिमा पर्व
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_69.html?m=0
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) में पूरे हर्षोल्लास से साईं उत्सव एवं गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने सर्वश्री अरविंद बुरुलेवार, श्रीमती वंदना यादव, वंदना बारापात्रे ,मीनाक्षी वैद्य ,मंजूषा साटकर, स्मिता अटलकर सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति में मां सरस्वती, वेद व्यास एवं साईं बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने गुरु का बखान करते हुए समूह गान एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना ठाकुर ने किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में गुरु - शिष्य परंपरा का बखान करते हुए आदि शंकराचार्य, वेदव्यास समस्त - संत महात्माओं का जिक्र करते हुए सतगुरु की व्याख्या की।
उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की श्रेष्ठता का भी उल्लेख किया तथा पाश्चात्य संस्कृति को आंख मूंदकर अपनाए जाने पर दुख व्यक्त किया। सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।


