Loading...

वरुड में कौमी एकता के राष्ट्रीय मुशायरे में चमके तन्हा नागपुरी



नागपुर। अमरावती जिला वरुड के ‌कौमी एकता के राष्ट्रीय मुशायरे में नामचीन कवियों के उपस्थिति में नागपुर के प्रसिद्ध कवि तन्हा नागपुरी ने समयोचित रचनाएं पेश करके सैकड़ों श्रौताओ को मंत्रमुग्ध किया। 

वरुड स्थित विजय टाकिज के अष्टविनायक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन जाने माने समाजसेवी जमीर पटेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहजाद पटेल ने की। चर्चित शायर इमरान फ़ैज़ के नातियां कलाम पढ़ा। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुबोध मोहिते पाटिल के प्रमुखता में शायरों का स्वागत सम्मान किया गया। राष्ट्रीय मुशायरे में सरवर कमाल झांसी, हनीफ राही शाजापुर, गड़बड़ मालेगांवी, इमरान फ़ैज़, इसरद बिलाल, अल्ताफ जिया, तन्हा नागपुरी आदि मान्यवरो ने देर रात तक मुशायरा पेश किया और माहौल को खुशनुमा रंग में ढाले‌ रखा। 

कार्यक्रम में सभी कवियों को सम्मान पत्र‌ दिया गया।
मुशायरे का बखुबी संचालन इरफाम अंजुम मालेगांव ने संभाला, अंत में जमीर पटेल ने धन्यवाद कहा।

समाचार 1895499088718317125
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list