दी ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन ने किया गुणवत्ता प्राप्त छात्रों का सत्कार
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। शाला की मुख्याध्यापक डॉ. रूपाली हिंगवे द्वारा एस. एस. सी बोर्ड परीक्षा के परिणामों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के आतिथी श्रीधर लक्ष्मणराव गाडगे धातु शास्त्र अभियंता, व्ही.एन.आय.टी नागपुर से तंत्र अधिकारी के पद से निवृत्त, उनके द्वारा छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में मेहनत करने के प्रती प्रोत्साहित किया गया।
शारिरिक रूप से दिव्यांग छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में प्रगति प्राप्त करने तथा 90% से अधिक गुणवत्ता प्राप्त छात्रों को शाला द्वारा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विषय शिक्षिकाओं ने पुरस्कार दिए। माजी छात्रों ने शाला के प्रती अपने अनुभव व्यक्त किए।
शाला के अध्यक्ष मकरंद पाढंरीपांडे, शाला की मुख्याध्यापक डॉ. रूपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापक सौ. मेघा पाध्ये, पर्यवेक्षिका सौ. शिल्पा डोंगरे, इनके मार्गदर्शन से यह कार्यशाला प्रेरणादायक रूप से सफल हुई।