Loading...

धूमधाम से निकली संत रामसुमेर कुत्तेवाले बाबा की शोभायात्रा



जगह जगह हुआ भव्य स्वागत 

नागपुर। श्री संत रामसुमेर नगर कुत्तेवाले बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि पर शांतिनगर स्थित आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ विभिन्न झांकियां भी शामिल थी। 

शोभायात्रा के आगे अश्व का दल, प्रमुख रामसुमेरबाबा का रथ, प्रभु श्रीराम, शिवाजी, भगवान महेश, विठ्ठल पांडुरंग की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र थी। 

साथ में अनेक रंगाड़ों पर सवार भजन मंडलियां भजन करते हुए शामिल हुए। मार्ग में बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। 

शोभायात्रा के साथ पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पाजामा, टोपी, भगवा रंगबिरंगी वस्त्र की वेशभूषा में महिला, पुरुष सेवक भी शोभायात्रा ममें शामिल हुए। शोभायात्रा विविध स्थान से होते हुए शाम मस्कासाथ रेलवे पुलिया, मेहंदीबाग रोड, लालगंज बारीपुरा से होते हुए पुनः शांतिनगर पहुंची। 

शोभायात्रा के साथ महाराष्ट्र पुलिस की सुरक्षा के लिए मुख्य व्यवस्था की गई थी। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष सेवक,भक्त शामिल हुए।
समाचार 4272856824738360721
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list