Loading...

ओपन सिंगिंग प्रतियोगिता ‘वाईस ऑफ ऑस्‍कर’


ऑस्कर अकादमी का अखिल भारतीय आयोजन

नागपुर। ऑस्कर सांस्कृतिक संगीत कलाकार अकादमी, नागपुर द्वारा 'वाईस ऑफ ऑस्‍कर सीजन - 2' नामक एक खुली अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

शार्प ट्रेडर्स सिताबर्डी नागपुर, मिलन गृप नागपुर महानगर पालिका,  श्रीमती राधिकाताई पांडव चॅरिटेबल ट्रस्‍ट, कलावंत एप, व्‍ही 5 एंटरटेनमेंट अखिल विश्‍व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा, राॅकस्टार ऑर्केस्ट्रा  शैलेश शिरभाते ने स्‍पर्धा प्रायोजित की है।

अमृत भवन, झांसी रानी चौक, सीताबर्डी में होने वाली इस प्रतियोगिता में चयन का पहला राउंड 17 जुलाई को होगा। इस कराओके राउंड से चुने गए गायकों को दूसरे राउंड में प्रवेश दिया जाएगा। इसी दिन दूसरा राउंड भी होगा। इस राउंड से चुने गए गायकों का अंतिम राउंड 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस बार गायक संगीतकारों के साथ अपना गायन प्रस्तुत करेंगे।

पहले तीन विजेताओं को स्‍व. श्री. ओपी सिंह की स्‍मृति में दस हजार रुपये, कलावंत ऐप की ओर से सात हजार रुपये और स्‍व. श्री. पंडित अमृतराव निस्ताने और स्व. श्री बंटी निस्ताने की स्‍मृमि में पाच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। श्री. कैलाश तानकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड इडिया होल्डर्स के सौजन्य से तीन हजार रुपये के 3 प्राइज और प्रशांत ढाबरे इनके सौजन्‍य से 1100 रुपये के 4 कन्‍सोलेशन प्राइज दिए जाएंगे।  विवेक विजयराव भोरे कपिल शरदराव साबळे इनका भी  हि या स्पर्धा के लिये  सहकार्य मिला है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क रु. 500 रखा गया है। अधिक जानकारी और अपना नाम दर्ज करने के लिए राजू व्यास (9325602167), प्रशांत खडसे (7387666725), शेखर शामकुवर (9421777776), संगीता गावंडे (9359643012), प्रणय कुथे (9028405822) से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क करें।

कला 5046947115235148176
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list