तेजस्विनी इंगोले जेसीआई नागपुर मेट्रो की बनी अध्यक्ष
https://www.zeromilepress.com/2023/01/blog-post_797.html
नागपुर। जेसीआई नागपुर मेट्रो 2023 के चुनाव में जयताला रहवासी जेसी तेजस्विनी इंगोले को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
वर्ष 2022 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें उत्कृष्ट सदस्य पुरस्कार भी मिला। जेसीआई नागपुर मेट्रो 2023 के लिए 4 दिनों में नई वर्किंग टीम का भी चुनाव होने जा रहा है।
संस्थापक अध्यक्ष आनंद शर्मा और सभी पूर्व अध्यक्ष जेएफएम.उषा नांदेड़कर, एचजीएफ .प्रीति प्रधान, एचजीएफ लोकेश नांदेड़कर, जे.सी. वी.लक्ष्मीकांत , जे.सी. पीआर भोस्कर ने जेसी तेजस्विनी इंगोले का अभिनंदन करते हुए सत्कार किया गया।
उत्कृष्ट अध्यक्ष 2022 एचजीएफ.निताली तागड़े को शीघ्र ही शपथ दिलाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा l