Loading...

7 जुलाई को कवि साहित्यकार संतोष बादल की 3 कृतियों का होंगा लोकार्पण


नागपुर। कवि साहित्यकार संतोष बादल की 3 कृतियों का लोकार्पण 7 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उत्कर्ष सभागृह में संपन्न होने जा रहा है कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वीणा दाढे, पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष रातुम नागपुर विश्वविद्यालय, विशेष अतिथि के रूप में सत्येंद्र प्रसाद सिंह और इंदिरा किसलय यह हाजिर रहेंगे। 

संतोष बादल की कृतियां 1-सूरज मेरे हिस्से का (कविता संग्रह) 2-किलकारी (बाल साहित्य) 3- चेष्टा (कविता संग्रह) जो ज्ञान मुद्दा प्रकाशन भोपाल से प्रकाशित हुई है। संतोष बादल की अब तक 24 पुस्तकें हिंदी साहित्य और मराठी में प्रकाशित हो चुकी हैं। 

संतोष बादल नागपुर पुलिस के स्पेशल ब्रांच में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आप सभी साहित्य प्रेमियों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
समाचार 1813522342847418686
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list