गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पूजन
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_74.html
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज, गांधीबाग भवन में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई. इस मौके पर समाज के कल्याण के लिए आदि शंकराचार्य का पूजन किया गया। इस समय पं. चेतन त्रिवेदी महाराज ने . पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। ब्रह्म समाज के ट्रस्टी देवेन्द्र भाई महिपत भाई दवे एवं मानद मंत्री चेतन हर्षदराय जोशी ने पूजा सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर कार्यवाहक मंडल के सदस्य जयेश जोशी, राजेश जोशी, ईश्वर भाई राजगुरु, अतुल जानी परेश व्यास, धर्मेश भाई शुक्ला, हितेश त्रिवेदी, व्यवस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी, मयंक शुक्ला, शुभम तरवटकर आदि उपस्थित थे। समाज अध्यक्ष संजय चंद्रकांतभाई ठाकर ने समाज बंधुओं को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और समाज के बालक-बालिकाओं को उच्च अंक प्राप्त करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।