Loading...

प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन शेख सर ने अपने चहेतों की आँखें नम कर अनंतकाल में विलीन


नागपुर/पुणे। बहुत ही दुःख और आत्मीय पीड़ा के साथ यह दुखद समाचार लिखना पड़ रहा है कि विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष, हिन्दी भाषा के महान अनुरागी डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मुहम्मद शेख जी का 27 फरवरी 2024 को सायंकाल दिल का दौड़ा पड़ने पर ईश्वर, अल्लाह ने हम सबके बीच से रूखसत कर दिया। 

श्रद्धेय प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन शेख सर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गृह पिंपलगांव तुर्क (पारनेर), जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) में 28 फरवरी 2024 को अपराह्न 1.00 बजे हुँवा। अल्ला ताला इस लाजवाब शख्सियत को जन्नत प्रदान करते हुए उनके परिवार, तमाम खैर खामदारो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
नागरी लिपि परिषद के कार्याध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन शेख के असामयिक निधन पर उनकी स्मृति में दिनांक 28 फरवरी 2024 को अपराह्न 2.30 बजे परिषद कार्यालय में शोक सभा रखी गई थी। नागरी लिपि परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन शेख सर के निधन की खबर उनके मित्र, रिश्तेदार, विद्यार्थी, सहयोगी या अन्य किसी को भी जैसे ही मिली वो विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे।

कोंढवा, पुणे महाराष्ट्र निवासी स्ववृत्त प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मुहम्म्द शेख का जन्म 13 दिसंबर 1953, रविवार को पिंपलगाँव तुर्क, तहसील - पारनेर, जिला - अहमदनगर (महाराष्ट्र) में हुआ था। इन्होंने एम.ए., बी.एड., एम.फिल., पीएच.डी. (हिंदी), एम.ए. (हिंदी) : पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, मार्च- 1976, बी.एड. (हिंदी) : पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, मार्च- 1978, एम. फिल. (हिंदी) : पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, मार्च-1982, पीएच.डी. (हिंदी) : पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, अप्रैल 1988, (शोध विषय - 'राजेंद्र यादव और उनका कहानी साहित्य), प्राध्यापक के रूप में : श्री. ज्ञानेश्वर महाविद्यालय, नेवासा जिला- अहमदनगर (महाराष्ट्र) - कला, वाणिज्य व विज्ञान महाविद्यालय, सोनई, जिला- अहमदनगर (महाराष्ट्र), प्राचार्य के रूप में : श्री लोकसेवा कला व विज्ञान महाविद्यालय, गारखेडा परिसर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) रहा था। इनके कार्यों में लोकसेवा महाविद्यालय, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) (2010 से 2018), हिंदी विभाग, श्री. ज्ञानेश्वर महाविद्यालय, नेवासा व सोनई (1985-2010), विद्या परिषद, पुणे विश्वविद्यालय, पुणे (2001-2005), 

हिंदी अध्ययन मण्डल, पुणे विश्वविद्यालय, पुणे (2001-2005), कला व ललित कला विद्या शाखा, पुणे विश्वविद्यालय, पुणे (2001-2005), हिंदी शोध व मान्यता समिति, पुणे विश्वविद्यालय, पुणे (2001-2005), हिंदी अध्ययन मण्डल, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर सोलापुर, विश्वविद्यालय, सोलापुर (2018-2020 ), हिंदी शोध व मान्यता समिति, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर सोलापुर, विश्वविद्यालय, सोलापुर (2018-2020), हिंदी अध्ययन मण्डल, सा. फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे (2018 से), 1. हिंदी शोध व मान्यता समिति, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर, विश्वविद्यालय, नागपुर (2006 से 2010), 2. हिंदी शोध उपाधि समिति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर (म.प्र.), (2006 से 2008), 3. हिंदी शोध व मान्यता समिति, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर सोलापुर, विश्वविद्यालय, सोलापुर (2018-2020 , राष्ट्रीय हिंदी सेवी महासंघ, इंदौर (2006 से), विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज, उ.प्र. (2016 से), लोकसेवा सामाजिक प्रतिष्ठान, औरंगाबाद (2010 से), नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली (2020 से), राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना (2020 से), भारतीय अनुवाद परिषद, नई दिल्ली, भारतीय हिंदी परिषद, इलाहाबाद महाराष्ट्र हिंदी परिषद परामर्श मंडल, 'शोध दिशा' पत्रिका में भी बड़ा योगदान रहा है। 

प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन शेख सर ने अपने जीवन में हमेशा सर्वधर्म सद्भाव रखते हुए सत्कर्म ही किया था, और सभी को हमेशा सही मार्गदर्शन ही दिया। उनके अचानक इसी तरह चले जाना सभी उन्हें आदर और चाहने वालों की आँखे नम कर दी तथा सभी निशब्ध है।
समाचार 7787924884358122306
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list