Loading...

महिला काव्य मंच की बासंती काव्य गोष्ठी


नागपुर। महिला काव्य मंच की नागपुर शाखा द्वारा ऑन लाइन काव्य गोष्ठी बसंत बहार काव्य की फुहार का आयोजन किया गया। महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ सर के सानिध्य में महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल सिगतिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर मकाम  जिलाध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने की। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन भी शगुफ्ता जी ने ही किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेलबर्न की महासचिव अमिता शाह, महाराष्ट्र की संरक्षक मधु गुप्ता तथा महाराष्ट्र मकाम की उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा उपस्थित थीं। रश्मि मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 

नरेश नाज़ सर ने आयोजन की बधाई देते हुये एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया और कहा कि महिला काव्य मंच मन से मंच तक पहुंचाने का ऐसा माध्यम है जो महिलाओं के लिये महिलाओं द्वारा संचालित है। अलका जी ने बासंती रचना, गज़ल और होली पर रचना सुनाई। मधु जी ने कुछ शेर और वासंती छंद सुनाये। अमिता जी ने माहिया सुनाया। रीमा जी ने सूरज और धरती के प्रेम पर रचना कही। शगुफ्ता जी ने बासंती मौसम की बात की। नीलम शुक्ला ट्रेन से जुड़ी और बासंती रचना सुनायी। माया शर्मा नटखटी ओमान से जुड़ी और अपनी बासंती कविता सुनायी। विद्या चौहान ने घनाक्षरी छंद में बसंत को उतार लिया। रेशम मदान, माधुरी मिश्रा मधु, किरण हटवार, अर्चना घोटे, संतोष बुद्धराजा, कविता कौशिक, रश्मि मिश्रा, मधु सिंघी और सुषमा अग्रवाल ने बसंत के सुरीले गीत और कवितायें प्रस्तुत की। डॉ. ममता विश्वकर्मा और जिगिशा शाह की उपस्थिति रही। रीमा चड्ढा ने आभार प्रदर्शन किया।
समाचार 2032772109699915278
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list