यशवंतराव चव्हाण की 111वीं जयंती पर निबंध प्रतियोगिता
https://www.zeromilepress.com/2024/03/111.html
यशवंतराव चव्हाण जिला केंद्र नागपुर द्वारा आयोजित
नागपुर/हिंगणा। महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. यशवंतराव चव्हाण की 111वीं जयंती के अवसर पर स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल हिंगणा में स्व.यशवंतराव चव्हाण जिला केंद्र नागपुर द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह निबंध प्रतियोगिता ‘यशवंतराव चव्हाण एक बहुआयामी व्यक्तित्व’ विषय पर आयोजित की गई थी। स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल और नेहरू विद्यालय दोनों विद्यालय के कुल 200 छात्रों ने भाग लिया और उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण स्व देवकीबाई बंग विद्यालय हिंगणा में यशवंतराव चव्हाण जिला केन्द्र नागपुर के अध्यक्ष महेश बंग की अध्यक्षता एवं कोषाध्यक्ष रवि देशमुख की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्व देवकीबाई बंग हाईस्कूल अनुभाग में सुश्री समृद्धि अंभोरे और द्वितीय जय गायकवाड़ को तथा तृतीय पराग भांगे और नेहरू विद्यालय हाईस्कूल अनुभाग में प्रथम भक्ति उघड़े और द्वितीय कोमल वानखेड़े और तृतीय मृणाली भाजीपाले को दिया गया, जबकि जूनियर स्कूल स्व देवकीबाई बंग से प्रथम नंदिनी कैलुके, द्वितीय सलोनी डोईफोडे और तृतीय प्रियंका भगत को पुरस्कार दिया गया।
संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्थान की उपाध्यक्ष, अरुणा बंग, स्व. देवकीबाई बंग विद्यालय के प्राचार्य नितिन तुपेकर, नेहरू विद्यालय के मुख्यअध्यापक शशिकांत मोहिते उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद महल्ले ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्वेता तुपेकर ने किया।