Loading...

परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ की पुस्तिका ‘मिलाप - 24’ का विमोचन


नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा गत 23 वर्षों से समाज के विवाह योग्य युवक - युवतियों के लिए आयोजित परिचय सम्मेलन को अत्यन्त उत्साहवर्धक सफलता प्राप्त हुई है। इसमें सम्मिलित विवाह योग्य युवक - युवतियों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तिका ‘मिलाप - 2024’ का समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों सर्वश्री महेन्द्र शर्मा, संजय पालीवाल, नितीन पटवर्धन, योगेश जोशी, विनोद चतुर्वेदी, शरद काशिव इनके हस्ते विमोचन किया गया। 

मान्यवर अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं योगदान हेतू संस्था के सभी कार्यकर्ताओं की भुरी भूरी प्रशंसा की गई एवं ब्राह्मण समाज को एक छत्र के नीचे लाने के लिए अतुलनीय योगदान दिया जा रहा है ऐसा प्रतिपादित किया। परिचय सम्मेलन के सफ़लता पूर्वक संपन्न करवाने में योगदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुस्तिका में विवाह योग्य उम्मीदवारों की प्राप्त सम्पूर्ण जानकारी के साथ साथ धार्मिक एवं सामाजिक लेखों को भी समाविष्ट किया गया है। 

पुस्तिका की प्राप्ती हेतू संघ के कार्यालय से फोन नम्बर 8149269176 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ परिचय सम्मेलन आयोजन समिती द्वारा सभी उम्मीदवारों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया एवं श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन रविवार दि. 12 मई को किया जायेगा, ऐसी सूचना प्रेषित की गई।
समाचार 5670655660850523474
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list