झूलेलाल शोभायात्रा में 40 आकर्षक झांकियों का रहेगा समावेश
https://www.zeromilepress.com/2024/03/40.html?m=0
सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के आयोजन
नागपुर। सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसा के तत्वाधान मे महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य मे सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का 1074 वॉ जन्मोत्सव गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। आज की सभा में सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसा, झूलेश्वर सेवधारी मण्डल, झूलेश्वर महिला समिति की सभा महंत ठकुर मोहनदास की उपस्थित व संस्था अध्यक्ष रमेश जेसवानी की अध्यक्षता में हुई. सभा मे सभी ने अपने अपने विचार रखे और निर्णय लिया कि झूलेलाल की 41 वी शोभायात्रा गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर से निकाली जायेगी. शोभायात्रा संयोजक सुनील जग्यासी, संजय धनराजानी, राजू माखीजा, सोनू मंघानी, राम खुशालानी, नंदलाल देवानी, प्रदीप जेसवानी, नानक आहूजा, रवि हरद्वानी, योगेश उत्तमचंदानी के सहयोग से संध्या 5 बजे निकल कर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर रात्रि 10 बजे मंदिर परिसर पर पहुंचेंगी। झाँकिया कोडुमल धनराजानी, मेघराज मैनानी, मनोहर खुशालानी, पपी आडवाणी के देखरेख में बनवायी जा रही है।
शोभायात्रा के मार्गो को दुधिया रोशनी के साथ सजाया जाएगा। और संपूर्ण मार्ग मे भक्तों की ओर से प्रसाद और शरबत वितरित किया जाएगा. सभा में रमेश जेसवानी, कोडुमल धनराजानी, दीपक देवसिंघानी, मेघराज मैनानी, मनोज मोरयानी, मनोहर खुशालानी, सतीश मिरानी, विजय रामानी, कवल आडवाणी, राजुभाई माखीजा, सुनील जग्यासी, संजय धनराजानी, सोनू मंघानी, रवि हरदवानी, प्रदीप जेसवानी, राम खुशालानी, नानक आहूजा, कमलेश घनवानी, योगेश उत्तमचंदानी, नंदलाल हरद्वानी, राजू विधानी, मधु विधानी, पिंटू विधानी, मोहन पुरुस्वानी, नंदलाल झूरानी, लालू, जवाहर चुग, महेश धामेचा, राजेश धनवानी, पंकज देवानी, जय मोरयानी, शंकर हरद्वानी, पपु बजाज, रेखा ठकुर, शीला धनराजानी, पूजा मोरयानी, मधु मूलचंदानी, भावना दयानी, ज्योति पुरसवानी, मिनती फुलवानी, कोमल खानवानी ने विचार रखे।