संत कबीर मंदिर में होली निमित्त कबीर ज्ञान यज्ञ
https://www.zeromilepress.com/2024/03/blog-post_0.html
नागपुर। प्रतिवर्षानुसार होली निमित्त संत कबीर मंदिर, शाखा सत्यकबीर, पाठराबे मोहल्ला, जागनाथ बुधवारी, नागपुर में पारंपारीक 113 वा वार्षिक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ शनिवार 23 मार्च को संपन्न होगा. इसमें 11 बजे सद्गुरू कबीर श्रीमूर्ती का अभिषेक, 12 बजे श्वेत ध्वजारोहन निशान चढावा, 12.30 बजे पारायणकर्ता जेष्ठ साहित्यकार व महंत डॉ संजय बर्वे द्वारा कबीर बिजक पारायण समाप्ती व संबोधन, 1 बजे आनंद आरती, पान परवाना व गोपाल काला, 1.30 बजे डॉ संभाजी बाविस्कर, कुलपती, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर, बिहार के प्रमुख उपस्थिती में लक्ष्मीबाई महंतीन, रविंद्र गिमोणकर, कदीरभाई खान, कमलेश बांगडे, घनश्याम बुरडे को उनके उल्लेखनीय सेवाकार्य के लिए कबीर सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही महंत डॉ संजय बर्वे लिखित गुरुदेव रविंद्रनाथ टागोर द्वारा प्रशंसीत संत कबीरांच्या कविता, प्रकाशक - डॉ सुनिलदादा पाटील, कवितासागर प्रकाशन, जयसिंगपुर का लोकार्पण किया जायेगा. विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा मठ के महंत डॉ संजय बर्वे को संत कबीर शिरोमणी उपाधी से सम्मानीत किया जायेगा. 2 बजे महाप्रसाद वितरण व कबीरजी के होली फाग गायन कर उत्सव मनाया जायेगा.
होली के पारंपारीक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ का बडी संख्या में लाभ लेने का आवाहन डॉ गीता बर्वे, लक्ष्मीबाई महंतीन, सुशीलाबाई महंतीन, प्रमिलाबाई महंतीन, जगदीश बारापात्रे, प्रशांत बारापात्रे, घनश्याम बारापात्रे, ऋषींदास गोखे, विशाखा बारापात्रे, पिंकी बारापात्रे, कमलेश बांगडे, घनश्याम बुरडे, स्वप्नील बर्वे, टेकचंद गोखे, गुलाब निमजे, वसंता ठोसर, स्वानंद बर्वे, सुरेश जोगे, कल्पना विधळे, वसंता ठोसर, अर्चना गोखे, प्रविण खानझोडे, माधुरी पूजारे, आशा बर्वे तथा कबीर सेवा मंच के सेवाकर्ताओ ने किया है l