Loading...

गर्मियों की छुट्टियों को बच्चों ने किया सेवा के लिये समर्पित


नागपुर। विश्व सिन्धी सेवा संगम के अंतर्गत 20 मार्च को जहॉं आज के नवयुवा वर्ग अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद मिले अवकाश को मौज-मस्ती में उड़ाते हैं उसी के विपरित अपने मन में सेवा भावना को लिये हुए कुछ नवयुवा बच्चों ने अपने मन के भाव सेवा के प्रति रख अपने अवकाश अवधि को सेवा के प्रति समर्पित करने की इच्छा जारी की। उनकी इस इच्छा के सत्कर्म के परवेज़ को उड़ान भरने में नागपुर कि संस्था विश्व सिन्धी सेवा संगम ने पर दिये। मात्र सहयोग संस्था से जुड़ी कार्यकारिणी के अंतर्गत नवयुवा बच्चों ने वो कर दिखाया जो हमारी कल्पना से परे था। बच्चों ने स्वयं बस्ती के बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया साथ ही अन्य तरह के आयोजनों को भी किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 


इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी युवा वर्ग को सेवा के प्रति जागरूक कर मार्गदर्शन करना भी था तो कुछ नवयुवा जो स्वयं आगे आए सेवा उद्देश्य भाव लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना भी था। आज के इस आयोजन में युवा वर्ग से अनमोल प्रेमानी, मौनीत गिदवानी, लीसा जगवानी, मौनिक वाधवानी, धीर हिरानी ने बहुत ही उत्साह से हिस्सा बन सेवा का कार्य किया। बच्चों को चित्र प्रतियोगिता हेतु संस्था से जुड़ी सदस्य व नवयुवा वर्ग की ओर से पेपर , क्रियॉन रंग, पेंसिल, रबर , स्केल दी गई बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र कागज़ों पर उकेरे। बस्ती में रहने वाले बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। किसी ने राष्ट्रीय ध्वज तो किसी ने पेड़ों की लताएं, किसी ने अपने सपनों का घर तो किसी ने फूल बनाए। प्रतियोगिता के बाद समस्त प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को संस्था के समस्त सदस्यों ने मिल कर फ्रूट जूस, चिप्स, समोसे चाकलेट दिये। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व सिन्धी सेवा संगम से जुड़े सदस्यों ने प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों व उनके अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्व सिंधी सेवा संगम की सदस्य प्रेसिडेंट शिल्पा तलरेजा, जनरल सेक्रेटरी कशिश बच्चानी, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता बजाज, लेखिका वीना आडवाणी तन्वी, किरण जीवनानी, नीतू प्रेमानी, मंजू पंजवानी सभी का भरपूर योगदान संग गरिमामयी उपस्थित रही।
समाचार 4991160351517706108
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list