Loading...

अ भा संयुक्त अधिवक्ता मंच विदर्भ स्तरीय सम्मेलन आज


नागपुर। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत का विदर्भ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आज सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विधायक निवास के सभागृह सिविल लाइन में किया गया है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से मंच के पदाधिकारी बड़ी संख्या में नागपुर पहुंचे हैं. 


नागपुर के अध्यक्ष राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट छत्रपति शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विलास राऊत के मार्गदर्शन में और संरक्षक प्रदीप जायसवाल की निगरानी में क्या सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसे नागपुर के तमाम अधिवक्ताओं की टीम खासकर महिला ब्रिगेड ने काफी परिश्रम कर सफल बनाने की पूरी कोशिश की है. गुरुवार को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्र कुमार वालेजा, राष्ट्रीय प्रभारी अधिवक्ता माधव मालवीय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ अधिवक्ता करण सिंह शाक्य काका जी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मनोहर चंचलानी, यवतमाल अध्यक्ष भरत वोरा, मध्य प्रदेश सचिव अनु जेवार सहित बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रदेशों से मंच के सदस्यों का नागपुर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा
समाचार 2033595855864525783
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list