Loading...

सी एम पी डी आई में हिंदी की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर संगोष्ठी आयोजित


नागपुर। विभागाध्यक्ष सीताराम  लोमारोर की प्रमुख उपस्थिति में  सीएमपीडीआई, क्षेत्रीय संस्थान-4, नागपुर में हिंदी संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, सहायक निदेशक (राजभाषा), आयकर विभाग, नागपुर को अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। अतिथि वक्ता ने हिंदी की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं समाधान  विषय पर विस्तार पूर्वक काफी ज्ञानवर्धक एवं रोचक जानकारी  प्रतिभागियों  बताई। 


इसके साथ ही अतिथि वक्ता ने हिंदी की प्रगति में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान पर बल दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है। संगोष्ठी में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान हुआ जिससे संगोष्ठी अत्यंत सफल रही। श्रीमती अनुराधा सिंह, प्रबंधक (सचिवीय)/नोडल अधिकारी (राजभाषा) इस सफल संगोष्ठी का आयोजन व संचालन किया।
समाचार 2760726630916657427
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list