Loading...

संत वाणी के रंग में रंगकर होली खेलो - महंत संजयदास


नागपुर। संत कबीरजी वाणी मानवता और प्रेम के रंग में भिगोती है. हृदय में शांती का स्रोत होने से कबीरजी की वाणी समाज में सदभाव के लिए पूरक है. यह कबीरजी की फाग वाणी लोकधर्मीत्व में जनरूढ होने से गुरुदेव रवींद्रनाथ टागोर ने इन्हें 1915 में अंग्रेजी अनुवाद में स्थान देकर जग में प्रकाशीत किया. अत: कबीरजी जैसे संतो की वाणी में रंगकर होली खेलने का आवाहन जेष्ठ साहित्यकार व कबीर मठ के महंत संजयदास ने किया. वे पाठराबे मोहल्ला, जागनाथ बुधवारी, नागपूर के होली निमित्त संपन्न सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ 2024 में संबोधित कर रहे थे.          


प्रतिवर्षानुसार होली निमित्त संत कबीर मंदिर, शाखा सत्यकबीर, पाठराबे  मोहल्ला, जागनाथ बुधवारी, नागपूर में पारंपारीक 113 वा वार्षिक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ. इसमें महंत संजयदास के करकमलो से सद्गुरू कबीर श्रीमूर्ती का अभिषेक, श्वेत ध्वजारोहन निशान चढावा, कबीर बिजक ग्रंथ के 1918 के प्रति की पारायण समाप्ती व संबोधन, आनंद आरती, पान परवाना व गोपाल काला, डॉ संभाजी बाविस्कर, कुलपती, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर, बिहार के प्रमुख उपस्थिती में लक्ष्मीबाई महंतीन, रविंद्र गिमोणकर, कदीरभाई खान, कमलेश बांगडे, घनश्याम बुरडे, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर को उनके उल्लेखनीय सेवाकार्य के लिए स्मृतिचिन्ह, सम्मान पत्र, गाठी माला, श्रीफल, पुस्तक आदी भेट देकर व गुलाल लगाकर कबीर सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया. साथ ही महंत डॉ संजय बर्वे लिखित 18 वे साहित्यपुष्प गुरुदेव रविंद्रनाथ टागोर द्वारा प्रशंसीत संत कबीरांच्या कविता, प्रकाशक - डॉ सुनिलदादा पाटील, कवितासागर प्रकाशन, जयसिंगपूर का लोकार्पण किया गया. 

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर द्वारा मठ के महंत डॉ संजय बर्वे को संत कबीर शिरोमणी उपाधी से सम्मानीत किया गया. सेविका पिंकी बारापात्रे, विशाखा बारापात्रे, चेतना बांगडे का भी सत्कार किया गया. महाप्रसाद का भक्तो ने लाभ उठाया. महंत संजयदास व आमीन माता महिला भजन मंडल ने कबीरजी के होली फाग गायन करके समा बांधा व गुलाल तथा फुलो से होली खेली गई. होली के पारंपारीक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ की यशस्वीता के लिए डॉ गीता बर्वे, लक्ष्मीबाई महंतीन, सुशीलाबाई महंतीन, जगदीश बारापात्रे, प्रशांत बारापात्रे, घनश्याम बारापात्रे, ऋषींदास गोखे, विशाखा बारापात्रे, पिंकी बारापात्रे, कमलेश बांगडे, घनश्याम बुरडे, स्वप्नील बर्वे, टेकचंद गोखे, गुलाब निमजे, वसंता ठोसर, स्वानंद बर्वे, कल्यानी बारापात्रे, वसंता ठोसर, माधुरी पूजारे तथा कबीर सेवा मंच के सेवाकर्ताओ ने किया.
समाचार 7612166063821523266
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list