Loading...

पूरे वर्ष भर महिलाओं ने समाज के उत्थान के लिए किए प्रयास


उन्नयन फाउंडेशन ने ‘वेलफेयर क्वीन - 2024’ का किया आयोजन 

नागपुर। वूमेंस डे के उपलक्ष में उन्नयन फाउंडेशन द्वारा वेलफेयर क्वीन 2024 का आयोजन किया गया. जहां तन मन धन से समाज सेवा में समर्पित महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलफेयर क्वीन से की गई जिसमें किरण सीरिया को मिसेज सोशल आभा पाराशर को मिसेज सपोर्टिव, शीतल साहू सेकंड रनर उप निशा धनविजय फर्स्ट रनर अप और सीमा गुरनानी को वेलफेयर क्वीन विनर 2024 के सम्मान से नवाजा गया। 


उसके पश्चात उन्नयन फाउंडेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानी द्वारा आयोजित पूल पार्टी का आनंद लिया गया और आभा पाराशर द्वारा तैयार की गई विभिन्न गेम्स में 50 से ज्यादा स्त्रियों ने जोर-शोर से हिस्सा लिया। उन्नयन की अध्यक्षा डॉ रूपिंदर कौर छतवाल ने बताया कि पूरा साल काम करने के बाद वेलफेयर क्वीन हम में से ही चुनी गई कर्मठ महिलाएँ हैं जिन्होंने समाज कल्याण के लिए महिलाओं बच्चों, वृद्धों और कैंसर पेशेंट के उत्थान के लिए, अन्थक तक प्रयास किए हैं। 

50 के करीब महिलाओं ने गेम स्विमिंग पूल डांस और भोजन का आनंद लिया संक्षेप में पूरे वर्ष भर जिन महिलाओं ने समाज के उत्थान के लिए प्रयास किए थे उनके लिए यह पिकनिक उत्साह बढ़ाने वाला एक मील का पत्थर साबित होगी और इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर भविष्य में  सभी बहने ऐसे कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
समाचार 8010724108222443868
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list