Loading...

बाल संस्कार मंदिर में बाल गोपालों में डाले जा रहे सुसंस्कार


राधकृष्ण भक्त परिवार का उपक्रम

नागपुर। श्री राधा कृष्ण भक्त परिवार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरीपटका कस्तूरबा नगर में राधा कृष्ण भवन में बाल संस्कार मंदिर निशुल्क चलाया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में बच्चे लाभ ले रहे हैं। कृष्ण भावना माताजी द्वारा बच्चो को शिक्षा दी जा रही है। यह क्लास 2 जून तक चलेगी। जिसका समय सुबह 9.45 से 11 बजे तक रखा गया है। 

इसके अलावा खामला स्थित सिंधी हिंदी स्कूल के पीछे सिंधी कॉलोनी में श्री मधुसूदन धाम में भी निशुल्क बाल संस्कार मंदिर जारी है। जो रूपमाधुरी माताजी  द्वारा सुबह 9 से 10.15 तक लिया जा रहा है। 

दोनों स्थानों पर बच्चो को अच्छे संस्कार, शास्त्रों का ज्ञान, श्रीमद् भगवद गीता और श्रीमद् भागवत पुराण के श्लोकों का पठन, भगवन्नाम का सिमरन, ध्यान (मेडिटेशन), पढ़ाई में एकाग्रता, माता पिता को आदर देना इत्यादि शिक्षा दी जा रही है।बच्चों को सुसंस्कारों से पारंगत किया जा रहा है. संस्था ने अभिभावकों से अपने बच्चों को बाल संस्कार मंदिर भेजने का आग्रह किया है।
समाचार 2240987529928904420
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list