Loading...

महिलाओ की प्रधानता और नेतृत्व, इनके हाथ में, शासन सत्ता की बागडोर


आज हमारा देश एक कृषि प्रधान देश माना जाता है, ठीक उसी तरह यदि हम आज हमारे देश को महिलाओं की प्रधानता नारी को देश की प्रधानता का देश माना लिया जाय,शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी। महिलाओं को प्रधानता बहुतायत से देखी जा रही है। आज भारत की नारी, महिलाएं, देश के  विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर, अपने कर्त्तव्य पालन निष्ठा से, साहस, सहिष्णुता, प्रेमसे कौशलता से अपने अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर परचम फहरा रही है।

एक समय था,हम लोगों ने देखा था, नारी, महिलाओं को देखने का नजरिया ठीक नहीं था, उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं दिया जाता था। पुरुष वर्ग स्वयंम नारी को अपने से आगे नहीं लाना चाहते थे।फिर भले ही वह घर की महिला ही क्यों ना हो।उसे घर के भीतर चार दिवारी के अंदर रहने को मजबूर किया जाता था। समय समय का परिवर्तन है, परन्तु यह भी सत्य है, नारी हमेशा चार दिवारी में इतनी गुलाम नहीं रही, धीरे-धीरे नारी शक्ति को पहचाना गया,अब वह पहले की तरह गुलाम नहीं रही,।

आज हम देखते हैं, तथा अनेकों उदाहरण सामने है,जो देखे जा रहे हैं, महिलाओं ने पुरुष के बराबर, अपने साहस, शोर्य, कुशलता, वीरता,को हासिल कर हमें गुलामी यो से निकालकर देश की प्रतिष्ठा,कायम रख,चाहे घर की या समाज की गुलामी हो, देश की गुलामी हो, स्वतंत्र ता की आजादी के लिए विरांगना ओ ने अपनी वीरता का परिचय दिया है।योग दान दिया है।
आज हमारे सामने अनेकों उदाहरण है जैसे, महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर, सुचेता कृपलानी, कमला नेहरू,विजय लक्ष्मी पंडित, सरोजिनी नायडू, तथा अन्य ऐसी महान हस्तियों ने देश में अपना योगदान दिया है,। चाहे कोई भी क्षेत्र क्यों ना हो। सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक क्षेत्रों में अपना अहम योगदान किया है।

आज भी अनेक क्षेत्रों में महिलाएं अनेक उच्च पदों पर न्यायालय, प्रशासनिक, पद, सेनाओं के उच्च पदोपर, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के पदों को भारत की नारी शक्तियों ने अपना नाम रोशन किया है। हमारे देश में आज पहले की अपेक्षा सभी क्षेत्रों में महिलाओं को प्रधानता देकर अग्रणी होकर पुरुष के बराबर का दर्जा दिया गया है।

आज भारत देश की महिला पुरुष के बराबर कंधों से कंधा मिलाकर कहीं उनसे भी आगे निकल गयी है।
आज हमारे देश के प्रधानमंत्री स्वयं हर समय-समय पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास में महिलाओं के योगदान की सराहना की है। सभी आवश्यक सुविधाएं देकर महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

अतः आज हमारा कर्तव्य है  महिलाओं को उचित सम्मान देना चाहिए, समाज को राष्ट्र को विकास के पथ पर लाने में हमें भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। आज महिलाओं को एक कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है,वे भारत के विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहतीं भी है। हमें देश की बागडोर संभालने के लिए उनकी भरसक मदद की आवश्यकता है हमारा कर्तव्य है हमें सहयोग देना आवश्यक है ।

एक समय था, जब यह असंभव माना जाता था।आज के वैज्ञानिक युग में महिलाएं काफी आगे निकल चुकी है,।
भारत सरकार स्वयं अनेक योजनाएं बनाकर महिलाओं को प्रधानता देकर योजनाएं आयोग, अभियान चला कर उन्हें नेतृत्व प्रदान कर रही है। लोक सभा, विधानसभा में महिलाओं को अपना स्थान सुरक्षित रखने की द्रष्टि से एक तिहाई सीट आरक्षित की गई है। तब हमें क्यों ना महिलाओं को आने वाले समय-समय पर देश की बागडोर संभालने के लिए उनके हाथों में दे ना चाहिए तथा साथ देकर देश के विकास में सहायक होना चाहिए।

हमें उनके मनोबल बढ़ाने में मदद करनी चाहिए,एक नई व्यवस्था की शुरुआत होगी,हम कितने कामयाब होंगे यह समय- बतायेगा। हमें यह भूल जाना चाहिए कि महिलाएं कहीं कमजोर नहीं है।देश की नारी शक्ति जागृत हो गई है।आज हम भारतीय नारियो को सम्मान मिला है विदेशों में कभी मिला नहीं है, हमारे देश में नारी शक्तियों को देवी का स्वरूप माना जाता है।यह हम ही नहीं देवताओं ने भगवान ने भी स्वीकार किया है।जब भी कभी भारी विपत्ति आयीं है देवी शक्ति यो से प्रार्थना की गई है। तथा नारी शक्ति ने अपना-अपना परिचय दिया है।

हमारे देश में नारी शक्तियों की  पूजा की जाती है, जैसे की कहा गया है,
यत्र नारयसतु पूज्यंते, रमंते तरत देवता।
यह ईश्वर का विधान है नारी शक्ति को पुरुषों के अलावा असीम शक्ति या प्रदान की गई है।
फिर नारी आज अबला नहीं है।
मै नारी के सम्मान में उन्हें सादर समर्पित कुछ पंक्तियां दे रहा हूं।

हमारे देश की शान है, नारी 
हर घर की पहचान है नारी।
नारी है, तो मान है हर जगह सम्मान है,
हम क्यों भूल जाते हैं,
नारी ही नर की खान है।
नारी है आशा है, अभिलाषा है,
नारी है आशा है विश्वास है।

अंत में,
नारी तुझे वंदन है, सलाम है।
नारी तुझे शत् शत् प्रणाम है।

  - जयप्रकाश सूर्यवंशी ‘किरण’

     साकेत नगर, नागपुर महाराष्ट्र 
लेख 8079639513828736974
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list