Loading...

महाराष्ट्र यादव महासभा का वार्षिक कैलेंडर विमोचित


नागपुर। महाराष्ट्र यादव महासभा द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन हाल ही में भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सुभाषचंद्र यादव ने किया। महासभा के नागपुर पदाधिकारियों ने इस आकर्षक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भोपाल जाकर अरुण यादव से भेंट कर नागपुर में समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अरुण यादव ने सामाजिक कार्यों की  मुक्तकंठ से प्रशंसा की।  

प्रतिनिधिमंडल ने समाज की बेटियों के शिक्षा और अन्य समस्याओं की जानकारी देकर इसमें सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर मध्यप्रदेश एपेक्स बैंक के डायरेक्टर गणपति यादव के साथ ही समाज के नागपुर के राजीव पटेल, सतीश मोहनलाल यादव, जंगबहादुर यादव, डॉ प्रवेश यादव, आदेश सिंह, नितिन यादव, नरेश हरिस्वरूप यादव, सतीश यादव आदि उपस्थित थे। 
समाचार 1284964872227359365
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list