Loading...

ग्लोबल पीस अवार्ड्स से विभूषित किए गए डॉ राकेश छोकर


वैश्विक शांति एवं सद्भाव, एकीकरण के सदप्रयासों लिए मिली यह विशेष उपलब्धि 

नागपुर/नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव के साथ साथ मानवीय सरोकारों को जीवंत रखने  के सद्प्रयासों के लिए डॉ राकेश छोकर को ग्लोबल पीस अवार्ड्स की विशिष्ट उपलब्धि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कोलकाता की प्रमुख संस्था ने प्रदान किया है।

कोलकाता की प्रतिष्ठित संस्था द ग्लोबल पीस एकेडमी के फाउंडर एवं ग्लोबल प्रेसीडेंट डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल ने इस आशय की बाबत डॉ राकेश छोकर को सम्मान पत्र प्रेषित किया है और उनके सद्स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, ढेरों बधाइयां प्रेषित की है। उन्होंने श्री छोकर को यह विशिष्ट सम्मान प्रेषित कर प्रसन्नता जताई है कि  वैश्विक स्तर पर मानवीय सरोकारों को जीवंत रखने के लिए श्री छोकर ने बहुतों आयामों के साथ अपने प्रयासों को सदैव समर्पित भावना से निभाया है। वह इस सम्मान के हकदार हैं।
   
विदित हो कि डॉ राकेश छोकर विभिन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करते रहें हैं।एक प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं पत्रकार के रूप में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही है। उन्हें कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरूस्कारों से समानित किया जा चुका है। कई विश्व रिकॉर्ड्स भी उनके नाम हैं। डॉ राकेश छोकर ने संस्था के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सम्मान विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठित संस्था द्वारा प्रदान किया जाना मायने रखता है। विश्वविख्यात विभूति डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल का सानिध्य, आशीर्वाद पाना बड़े सौभाग्य की बात है। मैं उनका हृदय से आभारी हूं। इस विशिष्ट सम्मान से मेरी कार्यक्षमता में श्री वृद्धि होगी।
समाचार 1363717322300905920
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list