Loading...

अन्तर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन आगरा महिला शाखा ने किया 16 महिलाओं का सम्मान


आईएसएसएस आगरा महिला टीम ने बेहतरीन कार्यक्रम कर सभी को प्रभावित किया : प्रताप मोटवानी

नागपुर/आगरा। प्रतिभा किसी साधन की मोहताज नहीं होती - आज के प्रतियोगी युग में अपनी मेहनत और लगन के आधार पर बिना किसी का सहारा लिए स्वंय को स्थापित करना कर मुकाम हासिल करना, इतना आसान नहीं। लेकिन यह कर दिखाया है सिंधी समाज की इन महिलाओं ने। उनके इस जज्बे को देखकर अन्तर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन आगरा (महिला शाखा) ने सम्मानित कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला कल्याण एवं विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान समाजसेवी एवं महिला उद्यमी डा. रंजना बंसल, उप महापौर श्रीमती हेमलता चौहान एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती गरिमा हेमदेव कार्यक्रम में उपस्थित रहकर महिलाओं को सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में आगरा की जानी मानी डाइटीशियन रेणुका डंग ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए खान-पान संबधी टिप्स दिए महिला आयोग की अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता चौहान ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं उनके योगदान को को पहचानना हमारा कर्तव्य है’ उन्हें समाज सेवियों  को खुल कर बाहर निकलना पड़ेगा। आधी आबादी किटी पार्टियों को छोड़कर, अपने समाज और देश के लिए समर्पित होकर कार्य करें। कार्यक्रम को अध्यक्षता श्रीमती गरिमा हेमदेव ने की। 


संस्था की अध्यक्ष सुश्री अंजू दियालानी ने बताया कि हमारे सिंधी समाज में अभी भी बहुत भी ऐसी महिलाएँ हैं जिन्होंने अपने बलबू‌ते पर स्वंय को स्थापित किया है उन्हीं को ही हम खोज कर लाएं हैं और उन्हें सम्मानित कर आगे आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य शुरू किया है ताकि आधी आबादी सशक्त हो। इस अवसर संस्था पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


आईएसएसएस आगरा महिला टीम ने बेहतरीन कार्यक्रम कर सभी को प्रभावित किया। संस्थापक इंटरनेशनल अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने आगरा महिला टीम की बेहद सराहना की इस अवसर पर संस्था की सभी सदस्याओं प्रीति नागदेव, दिव्या सुमरानी, पूजा सेवकानी, रेनुका गोकानी, निकिता धनवानी, दिया वासवानी, कशिश बुलचंदानी नैना वरियानी, सौम्या सेवकानी आदि सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. मनिन्दर कौर एवं आशी आसनानी ने किया। अन्त में संस्था की महासचिव दिया सेवकानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


सम्मानित महिलाएँ : मेजर बरखा गुरबक्शानी - आर्मी, उषा रंगनानी - IPS अधिकारी (DCP- IG Airpost), हेमलता रंगनानी - Pcs अधिकारी (आबकारी विभाग), गीता लाला - शिक्षक (प्रिंसीपल तुलसी देवी इंटर कालेज), पुष्पा पोपटानी - महिला उद्यमी (सार" - शुद्ध एवं जैविक प्रोडक्ट्स), डॉ. वर्तिका विश्वानी - कैंसर सर्जन (आर्टेमिस हॉस्पीटल), रेखा हासीजा - समाजसेवी, शिक्षिका, पर्यावरणविद, ललिता करमचंदानी - गायिका (गुन‌गुनाती जिंदगी - संस्थापक), रोशनी गिडवानी - कत्थक प्रशिक्षक (कालिन्दी इन्स्टीट्‌यूट ऑफ डांस), सोनिया बालानी अभिनेत्री, डा. सन्तोष भागिया - आयुर्वेदाचार्य, 


कशिश हेमनानी - सोशल मीडिया मैनेजर, रोशनी कुकरेजा - किडनी डोनर, महिमा बजाज - योग इंन्सट्रक्टर, मान्या नागरानी - प्राकृतिक चिकित्सक (मैचुरोपैच), जान्वी करीरा - कंटेंट क्रिएटर। आईएसएसएस महिला टीम ने सिंधी समाज की उपरोक्त महिलाओं को उनकी उपलब्धि और समाजसेवी के लिए उनका सत्कार कर अनोखी मिसाल दी यह जानकारी महिला टीम की अध्यक्ष सुश्री अंजू दियालानी ने दी।
समाचार 1388640662235978243
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list