परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा ४ मई को
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_14.html?m=0
संकल्पना ’स्वपुरुषार्थ से राष्ट्रनिर्माण’
नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा समस्त ब्राह्मण संस्थाओं के सहयोग से अक्षय तृतीया पर विशाल शोभायात्रा का रविवार दि. ४ मई को शाम ६ बजे से श्री गोरक्षण सभा, धंतोली, रहाटे कॉलोनी नागपुर से आयोजन किया गया है। इस वर्ष ५ दिवसीय आयोजनो एवं शोभायात्रा को ‘स्व पुरुषार्थ से राष्ट्रनिर्माण’ विषय को लेकर केंद्रित किया गया है। किसी व्यक्ति, समाज या देश की उन्नती ‘स्व’ आधारित हो तो वह पूर्ण एवं स्थायी उन्नती कही जाती है। स्व के बूते स्थापित साम्राज्य स्थायित्व रहता है। इसी स्व पुरुषार्थ के आदर्श हमारे ईष्ट देवता चिरंजीव परशुराम के जीवन प्रसंगो से प्रेरणा लेकर उसे शोभायात्रा के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।
आयोजन समिती के संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने पत्र परिषद में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रोकडे ज्वेर्ल्स द्वारा प्रायोजित भगवान परशुराम के दिव्य रामेश्वरम् ‘दर्शन’ रथ का पूजन मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणविस विधायक श्री संदीप जोशी, श्री विकास ठाकरे, श्री प्रवीण दटके, श्री महेन्द्र शर्मा, श्री संजय पालीवाल, श्री त्रिलोकनाथ सिधरा, श्री विनोद चतुर्वेदी, श्री अतुल देव, श्री रामकिशन ओझा, श्री नरेन्द्र जोग, डॉ. आनंद शर्मा, रमण सेनाड एवं समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया जाएगा।
शोभायात्रा में लोकसंस्कृति खेल एवं हमारी शौर्य कला का प्रदर्शन भी सम्मिलित किया गया है। श्री राजेश पांडे के नेतृत्व में लोट्स स्केटिंग ग्रुप गांधीबाग के खिलाडियों द्वारा स्केटिंग करतब का प्रदर्शन लोकजागृती मोर्चा एवं शिवशक्ति अखाडा के हितेष डफ, तुषार कोंडलवार के नेतृत्व में ‘स्वपुरुषार्थ’ से आत्मरक्षा को प्रदर्शित किया जा रहा है। पं. बृजेश व्यास के नेतृत्व गुजरात की लोकनृत्य कला गरबा नृत्य की सजीव प्रस्तुती रहेगी। अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवक संघ, शंखनाद ग्रुप द्वारा शंखवादन की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा । श्री पैलेश जोशी, श्री सूरज शर्मा, श्री मयंक शर्मा, कु. खुषी पांडे द्वारा संपूर्ण मार्ग में सुमधुर भजन संकीर्तन की प्रस्तुति की जाएगी। विश्व गायत्री परिवार द्वारा वेदपाठ किया जायेगा एवं नशामुक्ती पर प्रस्तुती रहेगी।
श्री रेणुका माता मंदिर, माहुरगढ से प्रज्वलित अखण्ड ज्योती के दर्शन परशुराम महिला मंच द्वारा करवाए जा रहे है। झाँकियो की श्रृंखला में स्वपुरुषार्थ को प्रदर्शित करती दशरथ मांझी द्वारा पहाड काटकर रास्ता बनाने के दृश्य को गौरव गरिमा के विश्वजीत भगत द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। विप्र फाऊण्डेशन के श्री मनोज शर्मा द्वारा परशुरामजी द्वारा श्री केदारनाथा पूजन की आकर्षक झाँकी, श्री मीताराम पटले एवं परिवार द्वारा ’स्व पुरुषार्थ” के आदर्श नायक छत्रपती शिवाजी महाराज द्वारा माँ तुळजाभवानी के दर्शन की प्रस्तुति की गई है। श्री हनुमान मंदिर टेकडी के श्री प्रकाश हट्टीका, श्री मनोज शर्मा द्वारा श्री शिव-दर्शन की झाँकी शोभायमान रहेगी। रेशम रुई मिशन - मोटीवेशन द्वारा श्री टेकडी गणपती दर्शन, जागृती महिला मंच द्वारा गौ माता दर्शन की झाँकियाँ भी शोभायात्रा में सम्मिलित की जा रही है।
शोभायात्रा के मार्ग में अनेक संस्थाओं एवं धर्मप्रेमियों द्वारा भगवान के रथ का पूजन एवं शीतल पेय जल- अल्पोहार की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से गुप्ता परिवार, मारवाडी युवा मंच, श्री प्रवीण शर्मा, माँ तुळजा भवानी देवस्थान मनीष नगर, विश्वास चॅरिटेबल ट्रस्ट, रामाश्रम सत्संग उपकेंद्र श्री पवन वर्मा, सौ. उज्वला प्रकाश शर्मा, पं. श्याम पुरोहित, पं. शुभम शर्मा, पं. रतन शर्मा, नार्मदीय ब्राह्मण समाज, श्री शरद काशीव, श्री सुभाष शर्मा, सौ. नम्रता जोशी, श्री अशोक शर्मा, इत्यादी अनेक संस्थाएँ इस पुनीत कार्य को करेगें।
शोभायात्रा वापसी पर महाआरती संपन्न होगी। परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा आयोजन समिती के महासचिव संजय चतुर्वेदी द्वारा सभी धर्मानुरागियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।