शाम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम....
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_403.html?m=0
ज्येष्ठ मित्र मंडल ने दी ‘अनमोल नग्में’ की शानदार प्रस्तुति
नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध व सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में अनमोल नग्में कराओके का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख डॉ. संगीता दलवानी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सी ए महेश लालवानी का सत्कार मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने किया। उदघोषक मनीष नायर ने अपनी अनूठी शैली में समा बांध दिया।
गायक कलाकारों में आहूजा, लालवानी, सुरेश आहूजा, कमल सावलानी, कमलेश टहिलयानी, संतोष केसवानी, सुनील आंनदनी, अशोक सतीजानी, कपिल हरिरामानी, भावना लालवानी, विम्मी मेघराजानी, लक्ष्मी खिलवानी, रजनी शर्मा, वैजयंती सचदेव, मीना उत्तमचंदानी, रेशमा लालवानी, कविता बेलानी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम सभी कलाकारों द्वारा ‘ए मालिक तेरे बंदे हम’ गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
‘बेपनाह प्यार है, आजा खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, श्याम तेरी पुकारे राधा नाम, ओ सजना बरखा की बहार आई, माना जनाब ने पुकारा नही, डफली वाले डफली बजा, जादूगर सैंया, चुप चुप खड़े जरूर कोई बात है, मेरे नयना सावन भादो, आ गुपचुप गुपचुप प्यार करें सहित यादगार नजरानो की प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों का हर्षध्वनि से सत्कार किया गया।
अंत मे आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा ने प्रयास किया। इस अवसर पर काफी तादाद में श्रोतागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने दी।