Loading...

किसी भी टेंशन से मुक्त होने के लिए माइंडफूलनेस बहुत आवश्यक है : डॉ. पूजा अख्तर


उभरते सितारे मे 'स्वास्थ्य दर्पण'

नागपुर। आजकल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को जानना और समझना, सभी के लिए बहुत आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य, तनाव से प्रभावित होता है। इसकी वज़ह है, एक सोशल मीडिया, दूसरा कंपटीशन स्ट्रेस, तीसरा डिप्रैशन-एंजायटी प्रमुख कारण है। इसका निदान, सबसे अच्छे उपचारों में से एक है माइंडफूलनेस। पूरे मन से, थोड़े समय के लिए किसी भी कला के प्रति समर्पित हो जाना। जिसमें संगीत प्रमुख है, डांस- गाना, चित्रकारी में अपने मन को लगाना‌। दूसरा है ध्यान- साधना, योगा। तीसरा है प्रार्थना, जो आवश्यक है। यानी, मन को पूर्ण रूप से किसी भी कला के प्रति रम जाना। यह बच्चों के साथ- साथ डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट सभी के लिए टेंशन से मुक्त रहने के सरल उपाय है‌। संगीत सिर्फ मनोरंजन ही नहीं है बल्कि, यह एंटी डिप्रेशन का काम करता है। और विशेष रूप में बासा खाना खाने की जगह हमेशा ताजा खाना खाने का प्रयास करें। क्योंकि, जैसा रहेगा अन्न, वैसा होगा मन। तो किसी भी टेंशन से मुक्त होने के लिए माइंडफूलनेस बहुत आवश्यक है। यह विचार, डॉ. पूजा अख्तर ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'स्वास्थ्य दर्पण' पर आधारित ज्ञानवर्धक, मनोरंजन और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट, पल्मोनरी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पूजा अख्त़र जी उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्मृति चिन्ह देकर किया। सर्वप्रथम, कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए, संयोजक युवराज चौधरी ने मानसिक स्वास्थ्य के उद्देश्य को समझाया। इस अवसर पर, विषम परिस्थितियों में दसवीं कक्षा की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करने के लिए वंशज शेखर जीवने को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


तत्पश्चात, बच्चों ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए अपने गीतों और नृत्य से सबका मन मोह लिया। जिसमें, मदर टेरेसा सनराइज प्ले स्कूल के बच्चों ने प्रार्थना गीत 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' सुनाया। वही, भव्या अरोरा, अनुश्री टाले, कानन शिंदे, कोयल गेहानी, श्री बागल, रिद्धि बोकाडे, राम बागल, अर्चिता लखोटे ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। अद्विका जोगवे, श्राव्या भंडारी, कानन शिंदे, स्वरूप राहाटे, अनवेद राहाटे, रिद्धि बोकाडे, मोक्षिका पॉल आदि ने सुंदर नृत्य से सब मन जीत लिया।


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ- साथ बबीता रामटेके, मीनाक्षी केसरवानी, विनोद बोरकर, प्रकाश मेंढे, आशा वेदप्रकाश अरोरा, करुणा शिंदे, मंजिरी इनामदार, करुणा भंडारी, सरिता लाकुड़कर, शेखर जीवने, प्रदीप थुलकर, डॉ योगेश शिंदे, आशा अरोरा, हेमा गेहानी, अश्विनी अजय लखोटे और प्रीति बागल आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में दीपक भावे ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वैशाली मदारे ने किया। एवं, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।

समाचार 5858531612337266495
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list