एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग मनवाने अधिवक्ता दिल्ली रवाना
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_768.html?m=0
पूरे देश से पहुंच रहे हैं अधिवक्ता
नागपुर। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवम् पुस्तकालय आडिटोरियम, तिन मुर्ति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 31 मई को किया गया है। देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की प्रमुख मांग को लेकर होने वाले इस अधिवेशन में लगभग 19 राज्यों के वकील पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में नागपुर से पहला जत्था राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व नागपुर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता छत्रपति शर्मा के नेतृत्व मे डीबीए भंडारा के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत वोरा, किशोर लांजेवार, प्रदेश युवा सचिव चंद्रशेखर राऊत, विदर्भ सचिव गौतमी नारनवरे तथा मीडिया सह- प्रभारी प्रतीक गनोड़कर की विशेष उपस्थिति में कई अन्य अधिवक्ताओं के साथ 29 मई को नई दिल्ली रवाना हुआ।
इस अवसर पर अधिवक्ता सर्वश्री राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवम् दिल्ली प्रदेश प्रभारी छत्रपती एच. शर्मा, अधि. प्रभात मिश्रा, अधि. भरत वोरा, अधि. किशोर लांजेवार, अधि. महेन्द्र येरपुडे, अधि. चंद्रशेखर राऊत, अधि. प्रतिक गनोरकर, अधि. गौतमी नारनवरे, अधि. छायादेवी यादव, अधि. मृणाल मोरे, अधि. मंजुषा गिरडकर, अधि. शंकरलाल परदेशी, महामाया रंगारी, अधि. वैशाली प्रधान, अधि. दिपिका महतकर, अधि. मिलिंदकुमार पालीवाल, अधि. पियुष रायरे, अधि. अरुण महाजन, अधि. हर्षा जाधव, अधि. सारिका बागडे, अधि. सुषमा सारंगपुरे, अधि. शोभिता शर्मा, अधि. अनिकेत कुंभलकर, अधि. अनिरुद्ध काशीकर, अधि. हर्षाली चवरे आदि का समावेश है।