डॉ. नितिन गुप्ता बने एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फैकल्टीज़ नागपुर के अध्यक्ष
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_42.html?m=0
नागपुर। हाल ही में रविवार 11 मई 2025 को सुबह 9 बजे होटल तुली इंटरनेशनल, सदर, नागपुर में एक भव्य और गरिमामय समारोह में डॉ. नितिन गुप्ता को एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फैकल्टीज़ (एएमएफ), नागपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. पी. पी. जोशी, कार्यकारी निदेशक, एम्स नागपुर के करकमलों से डॉ. गुप्ता का औपचारिक रूप से पदस्थापन हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. निर्मल जैसवाल और डॉ. संजय जैन, नागपुर के प्रसिद्ध सलाहकार चिकित्सक, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फैकल्टीज़ नागपुर के उत्तर- पश्चिम क्षेत्र के पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टरों की एक प्रमुख संस्था है, जिसके लगभग 550 स्थायी सदस्य हैं। यह संस्था अपने सदस्यों के लिए चिकित्सा ज्ञान को उन्नत करने हेतु सीएमई और कार्यशालाओं का आयोजन करती है। समाज के लिए यह संगठन नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम, वयस्क टीकाकरण, सीपीआर आदि पर जनजागरूकता सत्र आयोजित किया करते है।
डॉ. गुप्ता के साथ जिन पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया, वे हैं : मानद सचिव : डॉ. धीरज जैसवाल। अध्यक्ष पद के उत्तराधिकारी : डॉ. आसिफ कुरैशी। पूर्व अध्यक्ष : डॉ. नितिन खंडेलवाल। पूर्व सचिव : डॉ. इरशाद पठान। उपाध्यक्ष : डॉ. मनीष जुनेजा, डॉ. त्रिशला धेमरे। कोषाध्यक्ष : डॉ. शोएब फज़लानी। संयुक्त सचिव : डॉ. हरि गुप्ता, डॉ. त्रिलोक पाटिल।
कार्यकारी सदस्य : डॉ. अभिनव जोगानी, डॉ. अजय भोजवानी, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. आशीष भावतकर, डॉ. अवंती कालबांडे, डॉ. बुशरा खान, डॉ. दीपक जेसवानी, डॉ. काशिफ सैयद, डॉ. मनोज पहुकर, डॉ. मुस्तफा अली, डॉ. प्रतीक पाडोले, डॉ. रामविलास मालानी, डॉ. रवि गुरबानी, डॉ. रियाज़ आमिर, डॉ. रोहिणी जुनेजा, डॉ. समीर अडवाणी, डॉ. शिज़ान परवेज़, डॉ. अशर खान।
कार्यक्रम की शुरुआत वैज्ञानिक सत्र से हुई, जिसमें तीन प्रतिष्ठित व्याख्यान शामिल थे : स्व. डॉ. इंदुमती मधुसूदन तपणिकर व्याख्यान - वक्ता: डॉ. पी. पी. जोशी; अध्यक्ष: डॉ. रवींद्र झारिया, डॉ. अज़ीज़ खान। स्व. डॉ. अजय मधुसूदन तपणिकर व्याख्यान - वक्ता: डॉ. निर्मल जैसवाल; अध्यक्ष: डॉ. आशीष सुंडे, डॉ. नतीक परवेज। स्व. डॉ. छाया सारोड़े व्याख्यान - वक्ता: डॉ. संजय जैन; अध्यक्ष: डॉ. महेश फुलवानी, डॉ. आसिफ कुरैशी।
इसके पश्चात डॉ. संजय नायडू द्वारा एंडोक्रिनोलॉजी (हॉर्मोन चिकित्सा) में नवीनतम प्रगति पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।
दोपहर 3 से 4 बजे तक 'सडन कार्डियाक डेथ' विषय पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ता थे – डॉ. अज़ीज़ खान और डॉ. महेश फुलवानी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. निराली लोहिया एवं डॉ. अल्मास नाज़िम ने किया। डॉ. धीरज जैसवाल, मानद सचिव (2025–26), ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाया और एसोसिएशन के सेवा एवं ज्ञान समर्पण के संकल्प को दोहराया।