Loading...

एक शाम देश के नाम - कौमी एकता का खूबसूरत मंज़र


प्रफुल्ल फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन 

नागपुर। प्रफुल्ल फाउंडेशन नागपुर द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदुषी साहित्यकार डाॅ. शीला भार्गव ने की और कहा कि कौमी एकता का ये बहुत सुंदर उदाहरण है। हम नागपुर की बेटी मेजर डाॅ. श्रेया गुप्ता के सम्मान में ये कार्यक्रम एक शाम देश के नाम आयोजित हुआ है। 



मुख्य अतिथि शायर मोहसिन जफ़र खान साहब एवं मेहमान शायर खटीमा उत्तराखंड से पधारे युवा शायर कामिर कामरान, मोहम्मद वसीम मंचासीन थे। प्रफुल्ल फाउंडेशन की अध्यक्ष शायरा मधु गुप्ता ने कार्यक्रम का सुंदर संयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन रीमा दीवान चड्ढा और इमरान फै़ज़ ने किया। 


मेहमान शायर कामिर कामरान ने कहा- उम्र भर भागना है पीछे सराबों के दोस्त, जिंदगी है वो हंसी ख्वाब जो तामीर न हो।
मधु गुप्ता ने कहा- खिलते हुये गुलाब किताबों में रख दिये, हमने सभी जवाब किताबों में रख दिये।
अर्चना अर्चन ने कहा- परिंदे छोड़ कर सब उड़ गए सूखे दरख्तों को/ बुजुर्गों की दुआ देने की आदत कम नहीं होती।

रीमा दीवान चड्ढा ने कहा- प्रेम के ऐसे सुंदर समय को आने में और कितने ज़माने लगेंगे।
इमरान फैज़ नागपुर- प्यार लफ़्ज़ो से नही आँखो से आया होता है, प्यार हर बार जताने की ज़रूरत क्या है।

इस अवसर पर विदुषी हेमलता मिश्र का सत्कार किया गया। अर्चना अर्चन, अजहर हुसैन, मधु पटौदिया, वहीद हैरां, अभिनव पाठक, सुकेशनी सरगम और युवा शायर जकवान  हसरत ने अपनी रचनायें पढ़ीं। शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने आभार प्रदर्शित किया ।शमीम शेख और साजिदा तब्बसुम ने मधु जी का सत्कार किया। 

सुषमा गायकवाड़, नीलम शुक्ला, रेशम मदान, सुजाता दुबे, छवि चक्रवर्ती, अर्चना चौरसिया, नौशाद, मनीषा पांडे, भारती रावल, सुषमा शर्मा, शिवानी सिंह आदि बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

समाचार 6777623292469139308
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list