Loading...

ज्ञान हमारे जीवन को प्रकाशित करता हैं: वीणा मोहाड़ीकर


उभरते सितारे मे 'ज्ञान प्रकाश'

नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उभरते सितारे, यह मंच आप लोगों के प्रतिभा के लिए बहुत सुंदर मंच है। आप सब की प्रस्तुति बहुत सराहनीय है। जिस प्रकार अंधेरे में टॉर्च हमें रोशनी दिखाता है, उसी प्रकार ज्ञान हमारे जीवन को प्रकाशित करता है। छोटी-छोटी कहानियां जैसे 'छोटा दीपक बड़ी किताब' के संदर्भ से हमें यह सीख मिलती है कि आपके घर की परिस्थिति कैसी भी हो अगर, आपकी इच्छा शक्ति दृढ़ है, आप कुछ बनना चाहते हो तो आप पक्का बन सकते हो। 'दीया और हवा' लघु कथा हमें यह सीखाती है कि मुश्किलें आयेंगी पर हमेशा आगे बढ़ते रहना है। जिंदगी में कभी डरना नहीं चाहिए। यह विचार श्रीमती वीणा मोहाड़ीकर ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखे।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'ज्ञान प्रकाश' पर आधारित ज्ञानवर्धक, मनोरंजन और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे कुर्वेज न्यु मॉडल स्कूल से   सेवानिवृत मुख्याध्यापिका श्रीमती वीणा वासुदेव मोहाडीकर जी उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्मृति चिन्ह देकर किया। सर्वप्रथम, कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए, युवराज कुमार ने 'ज्ञान प्रकाश' पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कक्षा दसवीं में बहुत अच्छे नंबरों से पास होने पर दिव्यांशु प्रशांत ढेंगरे का मोमेंटो देकर सत्कार किया गया।


तत्पश्चात, बच्चों ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए अपने गीतों, नृत्य और कविता से सबको प्रभावित किया। जिसमें, राम बागल और संपूर्णा रेमंडल ने बाल मजदूर दिवस पर बहुत सुंदर कविता सुनाई। पर्व डांस एकेडमी से ओजस्वी रोकड़े, स्वरांशी बुरबुरे, अधीरा ढाणके, आयुष बुरडे,  सानवी निंबाळकर, अक्षदा निंबाळकर, विप्रव डांस एकेडमी से राघवी मुकेश काळे तथा संपूर्णा रेमंडल,  वैष्णवी जाधव और आरोही बागल ने बहुत सुंदर नृत्य किया। ओजस्वी रोकड़े ने श्लोक से शुरुआत की। प्रियांश राजेश इंगोले, कनिका हीरचंदानी, अनन्या गौर आदित् मिंज, राम बागल और लावण्या गौर ने गीतों की प्रस्तुति दी। सारण्या कोल्हेकर ने सुंदर योगासन किया।


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ डॉ प्रकाश उके, सरिता लाकुड़कर, विनोद बोरकर, विशाल सिंह गौर,  प्रीति बागल, मीनाक्षी केसरवानी, रंजना माकोने, उमेश जैन, अनीता गुप्ता, सुरेश मिंज, गीता मिंज, प्रीतिबाला बोरकर, मोनिका रेमंडल और अमृता ढेंगरे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम मे कृष्णा कपूर और प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ वार्तालाप करते हुए  सह संयोजिका वैशाली मदारे ने कुशल मंच संचालन  किया। एवं, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज कुमार ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।
समाचार 5742952188688741607
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list