Loading...

स्वराधना फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड मेलोडिस रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न


नागपुर। शंकरनगर स्थित बाबूराव धनवटे सभागृह में 1 जून को स्वराधना फाउंडेशन द्वारा बॉलीवुड मेलोडिस का संगीतमय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर नागपुर के एसीपी सुधीर नंदनवार और संगीत विशारद श्रीमती प्रियंका बाराहाते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी गायक गायिकाओं ने दिल को छू लेने वाले गाने प्रस्तुत किए। उदय कुरझडकर ने ओ साथी रे, अमित पाटिल ने सच मेरे यार है, संघमित्रा ने प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से और संजय ने मेडले प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों ने अपने गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

फाउंडेशन के सदस्य विशाल कालबांधे, आशीष वर्मा, दिनेश वैद्य, अनिल धकाते, राखी कमोलेकर, अलीशा मोहम्मद, और श्वेता कुरझडकर सभी के अथक प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफलता प्राप्त हुई। स्वराधना फाउंडेशन के इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने में हमारे म्यूझिशियन श्रीमान विजय नायडू,श्रीमान  अशोक बधेल, शैलेश देवघरे, मनोज विश्वकर्मा, सुशील फ्रांसिस इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम का सूत्र संचालन कल्पना मिश्रा, सविता माहूरकर, और संघमित्रा रामटेके ने किया।
समाचार 1368776703469722267
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list